- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Kandon39s Holi Will Be Lit At 21 Holi Chowk In The City For Environmental Protection
पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर के 21 होली चौक पर कंडों की होली जलाएंगे
बांसवाड़ा। पर्यावरण संरक्षण के लिए कंडों की होली जलाने के लिए गो शाला से कंडे ले जाने वालों की खासी आवाजाही रही। मोहन कॉलोनी नवयुवक मंडल के एवं अभियान के संयोजक कल्पेश मेहता ने बताया कि रविवार को शहर के 9 होली चौक के प्रतिनिधियों द्वारा कंडे ले जाकर चौक पर सजा दिए गए। सोमवार को 12 संस्थाएं कंडे प्राप्त कर लेंगी। इसके साथ ही कुल 20 हजार से भी अधिक कंडों की इस वर्ष खपत होगी। उन्होंने क्षेत्र में पर्यावरण शुद्धि के लिए होली दहन में कपूर, बड़ी इलायची डालने की भी अपील लोगों से की है। वागड़ पर्यावरण संस्थान के डॉ. दीपक द्विवेदी ने बताया कि पर्यावरण शुद्धि के लिए कंडों की होली आवश्यक है। गोशाला के सचिव भुवन मुकुंद पंड्या एवं व्यवस्थापक जयंतीलाल भट्ट ने बताया कि अगले वर्ष एक लाख कंडे तैयार कर डोर टू डोर इसका वितरण किया जाएगा। अभियान में न्यू उत्सव फाउंडेशन, बाहुबली गोशाला, वागड़ बने वृंदावन, वृक्षम संस्था, मोहन कॉलोनी युवा मंडल, पर्यावरण प्रेमी संस्था अपना सहयोग दे रही है।