- Hindi News
- National
- Mohkampura News Rajasthan News Lack Of Medical Staff At Satlia Sub Health Center Patients Getting Worried
सातलिया उपस्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा स्टाफ की कमी, मरीज हो रहे परेशान
ग्राम पंचायत सातलिया उपस्वास्थ्य केंद्र पर पिछले तीन माह से नर्स नहीं होने के कारण यहां के लोगों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है। केंद्र पर नर्सिंगकर्मी नहीं होने के कारण लोगों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। सरपंच चोखादेवी डामोर ने बताया कि पहले जो नर्स थी, उसका तबादला हो गया था। उसकी जगह प्रतिनियुक्ति पर लगी नर्स कभी कभी ही आती है। सरपंच समेत ग्रामीणों ने केंद्र में जल्द ही नर्स को नियुक्त करने की मांग की है।