- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Lions Club Presented Stool Tables At School For Children To Sit
लाॅयंस क्लब ने बच्चाें के बैठने के लिए स्कूल में स्टूल टेबल भेंट किए
बांसवाड़ा| सामाजिक सरोकार के तहत लाॅयंस क्लब ने शनिवार को शहर के राजकीय संस्कृत स्कूल कागदी पिकअप के छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए 10 जोड़े स्टूल टेबल भेंट किए। साथ ही 75 विद्यार्थियों को लड्डू और नमकीन भरे टिफिन क्लब के अध्यक्ष विवेक भंभानी के सहयोग से दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज माथुर, आर के अय्यर, दीनदयाल शर्मा, जयप्रकाश शाह का स्कूल के मुकेश दोसी ने सम्मान करते हुए लॉयंस क्लब बांसवाड़ा के सेवा कार्यों की सराहना की। इस दौरान भीमसिंह दोसी, राजेंद्र कोठारी, डीडी पंड्या, एसएस केला, कांतिलाल पटेल, रितेश मेहता, सतीश वर्मा मौजूद रहे।
कागदी पिकअप स्कूल में स्टूल टेबल भेंट करते लॉयंस क्लब के पदाधिकारी।