पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Partapur News Rajasthan News Liquor Rich Scorpio Seized In The Courtyard Of The Sarpanch Candidate

सरपंच उम्मीदवार के आंगन में शराब से भरी स्कॉर्पियो जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अरथूना थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रैयाना के सरपंच उम्मीदवार के घर के आंगन में शुक्रवार को पुलिस ने शराब से भरी स्कार्पियो गाड़ी जब्त की। प्रत्याशी रामचंद्र खांट के आंगन से शराब मिलने पर क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही क्योंकि रविवार को अरथूना पंचायत में चुनाव होने वाले हैं। जब्त जीप भलेर सरपंच के पिता की बताई जा रही है, जो कि सरपंच प्रत्याशी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि रामचंद्र ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि वह दिनभर प्रचार प्रसार करने में व्यस्त थे। जब्त शराब से उनका कोई लेनादेना नहीं है। जौलाना चौकी प्रभारी भंवरसिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर कानेला घाटी के समीप सरपंच उम्मीदवार रामचंद्र खांट के घर के आंगन में स्कॉर्पियो गाड़ी जीजे 18 बीजी 2939 की तलाशी लेने पर उसमें 96 क्वार्टर थ्री एक्स रम, 48 क्वार्टर आईबी, 45 क्वार्टर आरएस, 24 बोतल किंग फिशर बीयर बरामद हुई। चालक रमेश पुत्र गेलारा निवासी भलेर थाना आनंदपुरी ने प्रारंभिक पूछताछ में किसी बीमार को हॉस्पीटल ले जाना बताया, क्योंकि वह परिचित था इसलिए गाड़ी वहां खड़ी थी। टीम में भंवरलाल, राजेंद्र, सोहनलाल शामिल थे।

प्रत्याशी के आंगन से जब्त शराब।
खबरें और भी हैं...