- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Looting Not Revealed With Upasarpanch 15 Days Ago Robbers Threatened
15 दिन पहले उपसरपंच के साथ लूटपाट का नहीं हुआ खुलासा, लुटेरों ने दी धमकी
आंबापुरा|लूटपाट से आहत आमजन पुलिस में इसलिए रिपोर्ट करते है ताकि चोर जल्द से जल्द पकड़ा जा सके जिससे लुटेरों में डर तो आमजन का पुलिस का विश्वास बना रहे। लेकिन क्षेत्र में इन दिनों लूटपाट के बाद यदि पुलिस में रिपोर्ट होती है तो इस मामले में धमकी तक दी जाने लगी है।
मामला आंबापुरा थाने क्षेत्र का है। यहां नापला ग्राम पंचायत की सरपंच सीमा देवी भगोरा और उनके पति लक्ष्मण लाल भगोरा के साथ दो दिनों पहले पल्सर सवार लुटेरों ने हथियारों से लेस होकर आए और बाइक रुकवाकर करीब 16 हजार नकद व दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। एक जनप्रतिनिधि के साथ इतनी बड़ी लूटपाट होने के बाद भी पुलिस में मामला तक दर्ज नहीं हुआ। इस मामले में लक्ष्मण भगोरा से बात करने पर बताया कि करीब 15 दिनों पहले नापला के वर्तमान उपसरपंच मानसिंह व उसकी प|ी निवासी बिलड़िया के साथ पाडला क्षेत्र में तीन पल्सर सवार युवकों ने लूटपाट की थी। इस मामले की आंबापुरा थाना में रिपोर्ट भी की गई। लेकिन रिपोर्ट के ठीक दो दिनों बाद एक अनजान फोन नंबर से लूटपाट के मामले में रिपोर्ट करने पर मानसिंह को जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं दो दिनों पहले उसके साथ भी इस तरह फिर लूटपाट हुई। लूटपाट के बाद पुलिस में रिपोर्ट करने के बाद धमकी देने को लेकर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर कहीं न कहीं नजदीकी ही है, जिनको सारी जानकारियां मिलती रहती है। वहीं पूर्व की घटना में अब तक खुलासा नहीं होने व दो दिनों पहले सरपंच के साथ इस तरह सरेराह लूटपाट के बाद अब तक पुलिस इन लुटेरों को पकड़ने में नाकामयाब रही है। मामले में आंबापुरा पुलिस पल्ला झाड़ते हुए यह कहती रही कि क्षेत्र में कोई घटना नहीं हुई।