- Hindi News
- National
- Partapur News Rajasthan News Lord Parshwanath39s Procession Concluded At The Conclusion Of Ashtanhika
अष्टान्हिका समापन पर भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा निकाली
दशाहूमड़ दिगंबर जैन समाज डडूका, प्रभावना महिला मंडल डडूका एवं जैन युवा समिति डडूका के संयुक्त तत्वावधान में अष्टान्हिका पर्व के समापन पर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी की शोभायात्रा निकाली गई जो गोचरण मैदान में जाकर धर्मसभा में तब्दली हुई। आयोजन में श्रीजी का जलाभिषेक कर देवशास्त्र गुरु पूजा एवं पार्श्वजिन पूजा पढ़ शांतिपाठ किया गया। समाज अध्यक्ष राकेश चंद्र शाह, समिति अध्यक्ष अशोक एम शाह ने बताया कि भक्तों ने णमोकार जाप कर कोरोना वाइरस से पूरे विश्व को मुक्त करने प्रार्थना की। इससे पूर्व पार्श्वनाथ जिनालय में समाज का सामूहिक ढूंढोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें जियाना अंकित शाह एवं चर्यम निवेश शाह की प्रथम ढूंढ़ रस्म अदा की गयी। आयोजन में अजीत कोठिया, खुशपाल शाह, राजेंद्र शाह, राजेश शाह, वस्तुपाल शाह, धनपाल सेठ, धनपाल शाह, जयकुमार शाह, केशवलाल शाह, राजेंद्र सेठ, अशोक के शाह, चंद्रपाल शाह, बदामीलाल कोठिया, अशोक कोठिया, वीरेंद्र शाह, राज कुमार शाह, मुकेश शाह, भरत शाह, सहित समाजजनों ने हिस्सा लिया।
परतापुर. डडूका में अष्टान्हिका पर्व समापन पर निकाली शोभायात्रा।