- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Lottery 10 Out Of 38 Liquor Shops Opened In The Name Of Women
लॉटरी में शराब की 38 में से 10 दुकानें महिलाओं के नाम खुली
आबकारी विभाग ने गुरुवार को टीएडी सभागार में जिले की 38 शराब दुकानों के आवंटन के लिए लॉटरी निकाली गई। जिनमें से10 शराब दुकानें महिला आवेदकों के खुली। जिनमें 1 कुशलगढ़ और 2 बांसवाड़ा की दुकानें भी शामिल हैं। जिलेभर से इस बार 1262 आवेदन जमा हुए थे। जिसमें देसी शराब के ठेके के लिए 300 और अंग्रेजी शराब के ठेके के लिए 900 आवेदन प्राप्त हुए थे। देसी शराब की दुकान के लिए सर्वाधिक 35 आवेदन छोटी सरवा की दुकान के लिए प्राप्त हुए। आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी ने बताया कि प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया था। कलेक्टर, एसपी और सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने बारी-बारी से लॉटरी की पर्चियां निकाली। जिले में कुल 38 शराब की दुकानें हैं, जिसमें 28 देसी और 10 अंग्रेजी शराब की दुकान हैं। जिनमें से 10 शराब दुकानें महिलाओं के नाम से खुली है। लॉटरी के दौरान तब हरकोई हैरत में पड़ गया जब एक महिला आवेदक ने प्लास्टिक का बर्तन छोड़ा पड़ने पर कपड़े के टुकड़े पर पर्चियां डालकर मिक्स की गई। बाद में जब वापस पर्चियों को प्लास्टिक के बर्तन में डालने लगे तो महिला ने एतराज जताया कि जितनी पर्चियां पहले बताई गई थी उतनी नहीं है। हालांकि प्रक्रिया को आगे जारी रखा गया। इस बार आवेदन से 3 करोड़ 78 लाख 60 हजार की राजस्व आय हुई है। पिछले साल के मुताबिक इस बार करीब 300 आवेदन कम मिले हैं।