पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Lottery Of Liquor Shops Today 1262 Appropriation For 38 Shops

शराब की दुकानों की लॉटरी आज 38 दुकानों के लिए 1262 अावेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आबकारी विभाग गुरुवार को टीएडी सभागार में सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में लॉटरी निकाली जाएगी। जिलेभर से इस बार 1262 फॉर्म जमा हुए हैं। जिसमें देसी शराब के ठेके के लिए 300 और अंग्रेजी शराब के ठेके के लिए 962 आवेदन किए हैं। आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी ने बताया कि प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए कमेटी का गठन किया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक, सहायक निदेशक समाज कल्याण, जिला आबकारी अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। लॉटरी की प्रकिया पर्ची द्वारा की जाएगी। जिले में कुल 38 शराब की दुकानें हैं, जिसमें 28 देसी और 10 अंग्रेजी शराब की दुकान हैं। रियाजुद्दीन उस्मानी ने बताया कि इस बार आवेदन से 3 करोड़ 78 लाख 60 हजार की राजस्व आय हुई है। पिछले साल के मुताबिक इस बार करीब 300 आवेदन कम मिले हैं। जो पूरे प्रदेश में भी इस बार पिछले साल के मुताबिक आवेदक कम पहुंचे हैं। विभाग की ओर से लॉटरी प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार द्वारा गठित समिति की देखरेख में ही लॉटरी निकाली जाएगी। आवेदकों की सूचियां जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। आबकारी विभाग के मुताबिक इस बार जिलेभर में होली पर करीब 1.50 करोड़ की शराब की बिक्री हुई है। जिसमें 30 लाख रुपए की बीयर की बिक्री हुई।

खबरें और भी हैं...