पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Lowest Cut Off In 3 Years Challenges Will Increase Internationally

3 साल में सबसे कम रही कट ऑफ, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेंगी चुनौतियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एआईसीटीई की मॉनिटरिंग नहीं होगी कॉलेजों पर

एचबीसीएसई की अोर से विभिन्न ओलंपियाड़ का रिजल्ट हाल में जारी हुआ है। रिजल्ट का एनालिसिस करने पर सामने आया है कि जूनियर साइंस ओलंपियाड के कट ऑफ में 32 अंकों की बड़ी गिरावट आई है। साल 2019 में साइंस ओलंपियाड़ की कट ऑफ 123 अंक थी। 2020 में यह गिरकर 91 तक पहुंच गई है। यह चिंता का कारण इसीलिए है कि क्योंकि साल 2019 और 2020 के प्रश्न पत्रों के स्तर में कोई बड़ा अंतर नहीं था। यहां से सलेक्ट होने वाले स्टूडेंट्स ही आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कट ऑफ अंकों की यह गिरावट इंडियन नेशनल ओलंपियाड फॉर केमिस्ट्री, फिजिक्स व बायोलॉजी में भी हुई है। दूसरी ओर, एस्ट्रोनाॅमी ग्रुप ए व बी के कट ऑफ में बढ़ोतरी हुई है। एस्ट्रोनॉमी में छात्रों का रुझान भी बढ़ रहा है। ओलंपियाड में कुल पांच राउंड होते हैं। यह तीसरा राउंड था।

मैथ्स का पड़ा बड़ा असर, तीन सालों में विषयवार यह रही कट ऑफ

साइंस ओलंपियाड़ में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बॉयोलाजी से सवाल पूछे जाते हैं। फिजिक्स व केमिस्ट्री के सवालों को हल करने में मैथ्स भी शामिल होती है। इस साल से ही सीबीएसई ने दसवीं में मैथ्स के दो ऑप्शन रखे थे। जिस छात्र को 11वीं मैथ्स के अलावा अन्य विषय लेना है, वे बेसिक मैथ्स चुन सकते है। जिन्हें 11वीं में मैथ्स लेनी है, उन्हें स्टैंडर्ड मैथ्स का पेपर देना है। मैथ्स में रुचि कम होने के कारण इस साल अधिकांश छात्रों ने बेसिक मैथ्स ली। स्टैंडर्ड न चुनने से नुकसान ओलंपियाड में हुअा।


फार्मेसी कोर्सेज: अब सिर्फ पीसीआई की मान्यता जरूरी

सुरेन्द्र स्वामी | जयपुर

फार्मेसी में डिप्लोमा और डिग्री कॉलेज खोलने और सीटों को बढ़ाने-घटाने का अधिकार सिर्फ फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के पास होगा। अब डिप्लोमा इन फार्मेसी, बैचलर इन फार्मेसी, मास्टर इन फार्मेसी संस्थानों पर पीसीआई का ही नियंत्रण रहेगा। डिप्लोमा अौर डिग्री की संबद्धता के लिए केवल फार्मेसी एक्ट 1948 ही मान्य होगा। अब एआईसीटीई का किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होगा। फैसले का असर उन संस्थानों के छात्रों पर नहीं पड़ेगा, जो दाखिला ले चुके हैं, लेकिन जिन कॉलेजों ने फार्मेसी काउंसिल अॉफ इंडिया की मंजूरी के बिना अपने संस्थानों में सीटें बढ़ाई हैं, उन्हें चार सप्ताह में बढ़ी हुई सीटों के लिए पीसीआई को नया आवेदन करना होगा। फार्मेसी कॉलेजों में पीसीआई और एआईसीटीई के दोहरे मापदंड व नियंत्रण के कारण भारत सरकार ने वर्ष 2018 को एक मीटिंग कर इसे समाप्त करने पर चर्चा की थी। अब सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरुण मिश्रा, विनीत सरन और एमआर शाह ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाया है।

सीटें बढ़ाने पर था विवाद

फार्मेसी संस्थानों ने पीसीआई के नियमों को दरकिनार कर एआईसीटीई को प्रस्ताव भेज संस्थानों में मनमर्जी से सीटें बढ़ाई थी। इस पर विवाद हुआ। साल 2013-14 में हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था। पीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट मेंे फैसले को चुनौती दी थी। 5 मार्च 2020 को सुनवाई के बाद फैसला सुनाया गया।

इसरो युविका: प्राेविजनल लिस्ट में दस स्टूडेंट्स राजस्थान से चयनित


जयपुर। इसरो की ओर से होने वाले युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम की प्रोविजनल सूची इसरो की वेबसाइट पर जारी हुई है। कुल 368 छात्रों को शामिल किया गया है। फाइनल 113 छात्रों के नाम दस्तावेजों के वैरीफिकेशन के बाद जारी होंगे। दस्तावेज अपलोड करने के लिए वेबसाइट पर लिंक 16 मार्च से एक्टिव होगा। 26 मार्च शाम छह बजे तक तक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। चयनित स्टूडेंट्स की सूची में प्रदेश के सीकर के रोहित पोद्दार, नागौर के उमंग केडिया, गंगापुर सिटी के संजय गुर्जर, नागौर के आयुष अग्रवाल, दूदू जयपुर की हर्षिता चौधरी, श्रीगंगानगर की राधाश्री चितलांगिया, चुरू के कुलवंत, राजसमंद की कशिश अग्रवाल, नीमराना के सौरव यादव व नागौर की अंबिका शामिल हैं।

जूनियर साइंस ओलंपियाड 2020

सेना भर्ती 2020-21 कैलेंडर जारी, प्रदेश में होंगी 7 रैलियां

अारबीएसई: दसवीं की परीक्षाएं आज से, 11 लाख छात्र होंगे शामिल

15 अप्रैल से 11 जून के बीच हो सकता है ओरिएंटेशन कैंप

एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि ओलंपियाड़ के तहत ओरिएंटेशन व सलेक्शन कैंप की संभावित तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। एस्ट्रोनॉमी के लिए 21 अप्रैल से 8 मई, जूनियर साइंस के लिए 30 अप्रैल से 15 मई, केमिस्ट्री के लिए 20 से 31 मई, फिजिक्स के लिए 19 से 31 मई तथा बायोलॉजी के लिए 2 से 11 जून के के बीच का समय प्रस्तावित है।

एस्ट्रोनॉमी( ए) एस्ट्रोनॉमी(बी) बायो जूनि. साइंस केेमिस्ट्री फिजिक्स

कट ऑफ 2020 62 56.5 166.5 91 54.5 43.5

क्वालिफाइड 15 35 35 39 36 36

कट ऑफ 2019 54.5 54.5 185.5 123 55 42

क्वालिफाइड 25 26 35 39 42 37

कट ऑफ 2018 62 61.5 179.5 49.5 54.5 43

क्वालिफाइड 25 25 35 41 35 36

8

बांसवाड़ा, गुरुवार, 12 मार्च, 2020

सहयाद्री मेघा क्या है?

सहयाद्री मेघा यूनिवर्सिटी आॅफ एग्रीकल्चर एंड हाॅर्टीकल्चर साइंसेज, शिवमोगा द्वारा खोजी गई लाल धान की नई किस्म है। बेहतर पोषण वाली यह किस्म ब्लास्ट रोग के प्रति प्रतिरोधक क्षमता रखती है।

यूनाइटेड नेशन्स द्वारा जारी जेंडर इंडेक्स है?

यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत नया जेंडर सोशल नाॅर्म्स इंडेक्स जारी किया गया है। इसकी रिपोर्ट के अनुसार, हर देश में लैंगिक असमानता है। सामाजिक लैंगिक भेदभाव की वजह से 75 देशों और दुनिया की 80 प्रतिशत आबादी प्रभावित है।

जम्मू-कश्मीर परिसीमन समिति की चेयरमैन हैं?

जम्मूू-कश्मीर में लोकसभा और विधान सभा क्षेत्र परिसीमन के लिए समिति का गठन किया गया है। इसकी चेयरमैन पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज रंजना प्रकाश देसाई होंगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा व जम्मू-कश्मीर इलेक्शन कमिश्नर इसके सदस्य होंगे।

कमीशन आॅन द स्टेटस आॅफ वुमन कहां हुआ?

संयुक्त राष्ट्र द्वारा कमीशन आॅन द स्टेटस आॅफ वुमन के 64वें संस्करण का आयोजन न्यूयाॅर्क में हुआ। यह महिला अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा सम्मेलन है। इसमें बीजिंग डिक्लेरेशन एंड प्लेटफाॅर्म फाॅर एक्शन आॅफ 1995 के लक्ष्यों पर बात हुई।

लंदन पेशेन्ट का सम्बन्ध किससे है?

एचआईवी संक्रमण से मुक्त हुए एडम कास्टिलेजो लंदन पेशेन्ट के नाम से जाने जाएंगे। वे इससे मुक्त होने वाले दुनिया के दूसरे मरीज हैं। इसके पहले मरीज टिमोथी ब्राउन थे जिन्हें बर्लिन पेशेन्ट कहा जाता है। इस दोनों का इलाज स्टेम सेल तकनीक से किया गया।

आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो यह क्विज उपयोगी होगी।

आलोक आनंद

कॅरिअर व टेक ब्लॉगर

askalokanand@gmail.com

जोधपुर। सेना भर्ती रैली 2020-21 का कैलेंडर जारी हुआ है। देश भर के राज्यों में सेना में विभिन्न पदों के लिए ये रैलियां आयोजित होंगी। इनकी संख्या 88 है। प्रदेश में 7 रैलियां होंगी। हरेक संभाग में एक रैली होगी। देश में यह संख्या अधिकतम है। प्रदेश के बाद यूपी में 6 रैलियां होंगी। इनकी तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय इन रैलियों को आयोजित करवाता है। प्रदेश में सीकर, अलवर, झुंझनूं से सबसे अधिक प्रतिभागी इनमें शामिल होते हैं। इसके लिए अधिक जानकारी https://joinindianarmy.nic.in/ से प्राप्त हो सकेगी।

अजमेर। आरबीएसई 10वीं की परीक्षा गुरुवार से शुरू हाेगी। कुल 11. 35 लाख परीक्षार्थियाें ने रजिस्ट्रेशन कराया है। व्यावसायिक सैकंडरी परीक्षा के लिए 42989 परीक्षार्थियाें ने रजिस्टर्ड है। कुल 11 लाख 78 हजार 736 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हुए हैं। प्रदेश में कुल 5685 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। पेपर गुरुवार काे सुबह साढ़े 8 शुरू हाेगा अाैर पाैने 11 बजे खत्म हाेगा। यह परीक्षाएं 24 मार्च को खत्म हाेगी। बाेर्ड अध्यक्ष डाॅ. डीपी जाराेली के मुताबिक इस साल नियमित विद्यार्थियाें की संख्या 11 लाख 75 हजार 538 है। जबकि 3 हजार 198 परीक्षार्थी प्राइवेट के रूप में शामिल हाेंगे। इनमें 6.52 लाख छात्र व और 5.26 लाख छात्राएं हैं। परीक्षार्थियों की समस्या के त्वरित निवारण के लिए बोर्ड कार्यालय मंे 2 मार्च से कंट्राेल रूम स्थापित किया जा चुका है। इसके लिए इन नंबरों पर 0145-2632866, 2632867, 2632868 संपर्क किया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...