- Hindi News
- National
- Partapur News Rajasthan News Mahi Canal Distributors Overflow And Crops Upset Farmers Upset
माही नहर वितरिका अाेवरफ्लो और फसलें नष्ट होने से किसान परेशान
बड़ोदिया से मलवासा रोड पर ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी।
बड़ोदिया| बड़ोदिया से मलवासा माईनर पर इन दिनों पानी ओवरफ्लो होने से आसपास करीब सौ बीघा से अधिक जमीन पर खड़ी नष्ट हो रही है।
कृषक परमेश्वर पाठक व शंकर पटेल ने बताया कि माही की छोटी नहर वितरिका के रूप में मुख्य नहर से मलवासा वितरिका में इन दिनो गेहूं व मक्का की फसल के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। परंतु माही विभाग के कर्मचारियों द्वारा आवश्यकता से अधिक पानी वितरिका में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे वितरिका के उपर पानी बह कर खेतों में जा रहा है। जहां पर गेहूं की पकी हुई फसल को नुकसान हो रहा है। बड़ोदिया व लक्ष्मीपुरा गांव के गौतम बुनकर, तुलसीराम पाठक, हीरा पुत्र अमरजी पटेल, तेजेंग पटेल, परमा पटेल के अलावा बड़ी संख्या में किसानों की फसलें खेतों में पानी का भराव रहने से नष्ट हो रही है। इस बाबत किसानों ने एक्सईएन तथा माही विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों से कई बार बात की तो विभाग द्वारा माही की वितरिका पर मरम्मत, उंचाई व चौडाई व सुरक्षा दीवार बनाने का आश्वासन देकर बात को टाल दिया जाता है। किसानों ने बताया माही विभाग की लापरवाही से कुछ उत्पाती लोग अपने स्वार्थ के लिए वितरिका का वॉल्व पूरा खोल देते हैं जिससे यह समस्या बनी हुई है।