ब्राह्मण महासभा की बैठक रविवार को
बांसवाड़ा| राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की बैठक रविवार शाम 4 बजे गुरुकृपा निवास मोहन कॉलोनी स्थित महासभा कार्यकालय में जिलाध्यक्ष चंदूलाल उपाध्याय की अध्यक्षता में होगी। नगर अध्यक्ष पंडित इन्द्रशंकर झा ने बताया कि बैठक में इस माह प्रस्तावित सम्मान समारोह पर चर्चा की जाएगी।