- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Message Of Non Violence And Brotherhood Given In Prabhat Pheri To Present Patriotic Songs Today
प्रभात फेरी में दिया अहिंसा और भाईचारे का संदेश, आज देशभक्ति गीतों की देंगे प्रस्तुति
कला साहित्य संस्कृति और पुरातत्व विभाग राज्य सरकार के आदेशानुसार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत गुरुवार से हुई। ब्लॉक बांसवाड़ा के तहत गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित दांडी स्थल से जवाहर पुल, गांधी मूर्ति, पुराना बसस्टैंड होते प्रभात फेरी निकाली गई, इसमें महात्मा गांधी के अहिंसा, भाईचारे का संदेश देते हुए स्कूली छात्र-छात्राएं, स्काउट गाइड, अधिकारी कर्मचारी और शहरवासी कुशलबाग मैदान के सामने हरिदेव जोशी रंगमंच पहुंचे। गांधी मूर्ति पहुंचने पर जिला परिषद के सीईओ गोविंदसिंह राणावत, एसडीएम पर्वतसिंह चुंडावत, महात्मा गांधी दर्शन समिति के सहसंयोजक विकेश मेेहता आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला पहनाकर नमन किया। रैली में शामिल महात्मा गांधी की वेशभूषा पहने बालक आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं गांधीमूर्ति चौराहे पर महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष पर जारी लोगो भी बनाया गया। हरिदेव जोशी रंगमंच में आयोजित समारोह में सीईओ राणावत ने बताया कि पहले दिन गुरुवार को दांडी स्थल से प्रभात फेरी निकाली गई, रंगमंच में महात्मा गांधी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। दूसरे दिन शुक्रवार को गांधी भजन व देश भक्ति गीत प्रतियोगिता, तीसरे दिन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, चौथे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, पांचवें दिन निबंध प्रतियोगिता, छठे दिन भाषण व कविता प्रतियोगिता और सातवें दिन महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवधि में पारंपरिक खेलकूद भी करवाए जाएंगे। ’’ गांधी अतीत ही नहीं भविष्य भी हैं ’’ विषय पर निबंध तथा ’’ मेरा जीवन ही मेरा संदेश है -महात्मा गांधी ’’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी होगी।
रैली में गांधी बने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे
रैली में शामिल बच्चे महात्मा गांधी की वेशभूषा पहने चल रहे थे, जो आकर्षण का केंद्र रहे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भागाकोट में कक्षा एक के छात्र अभिषेक मईड़ा ने रैली में दंाडी स्थल से समारोह के अन्त तक भाग लिया। इस मौके पर स्काउट/गाइड के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भजन ’’ रघुपति राघव राजा राम ’’ की प्रस्तुति दी। अन्त में राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ। शुक्रवार को देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रतियोगिता होगी। साथ ही गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।
पर जारी लोगो भी बनाया गया। हरिदेव जोशी रंगमंच में आयोजित समारोह में सीईओ राणावत ने बताया कि पहले दिन गुरुवार को दांडी स्थल से प्रभात फेरी निकाली गई, रंगमंच में महात्मा गांधी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। दूसरे दिन शुक्रवार को गांधी भजन व देश भक्ति गीत प्रतियोगिता, तीसरे दिन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, चौथे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, पांचवें दिन निबंध प्रतियोगिता, छठे दिन भाषण व कविता प्रतियोगिता और सातवें दिन महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवधि में पारंपरिक खेलकूद भी करवाए जाएंगे। ’’ गांधी अतीत ही नहीं भविष्य भी हैं ’’ विषय पर निबंध तथा ’’ मेरा जीवन ही मेरा संदेश है -महात्मा गांधी ’’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी होगी।
बांसवाड़ा. महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष पर जारी लोगो का दृश्य।
बांसवाड़ा. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर में निकाली गई रैली में शामिल विद्यार्थी।