नाबालिग का अपहरण कर दो दोस्तों ने की ज्यादती
बांसवाड़ा| जिले के कुशलगढ़ थाने में एक नाबालिग के साथ ज्यादती करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि गत 8 मार्च को कुशलगढ़ के पास ही एक कस्बे में नोतरे के कार्यक्रम में गई हुई थी। वहां बाथरुम जाने के लिए पीड़िता अपनी सहेली को लेकर कुछ दूरी पर गई तो वहां पर निकेश पुत्र शंकर डामोर और राकेश पुत्र परसिंग डामोर भी पहुंच गए। आरोपी पीड़िता को उठाकर कुछ और दूर ले गए, जहां निकेश ने ज्यादती की। इसके बाद राकेश भी ज्यादती करना चाहता था, लेकिन तभी पीड़िता का भाई तलाश करते हुए पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग निकले। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।