पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News More Than 20 People Injured In 12 Road Accidents On National Highway 113

नेशनल हाइवे 113 पर 12 सड़क हादसों में दाे युवकों की माैत, 20 से ज्यादा लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दो दिनों में महात्मा गांधी अस्पताल में घायलों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई। ये सभी घायल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में शामिल थे। जिनमें गंभीर घायलों को डॉक्टरों द्वारा उदयपुर के लिए रैफर किया गया तो वहीं कम चोट वाले घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इन हादसों में 2 युवकों की मौत हा़े गई और 20 से अधिक घायल हुए हैं।

दोनों ही मौत नेशनल हाइवे 113 पर हुई हैं। जिनमें एक बुधवार को मोनाडूंगर के पास तो दूसरी मौत सोमवार को खमेरा के पास हुई। जानकारी के अनुसार गमाना के हांडी गांव का रहने वाला युवक दिनेश पुत्र दलजी बुधवार सुबह अपनी बाइक लेकर मोनाडूंगर पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहा था। दिनेश तेज रफ्तार में था। उसके आगे थ्रेशर लेकर एक ट्रैक्टर भी चल रहा था। ट्रैक्टर चालक ने मोनाडूंगर से सल्लोपाट जाने वाले रास्ते पर स्टेयरिंग मोड दी, ऐसे में पीछे से बाइक लेकर आ रहे दिनेश की बाइक सीधे थ्रेशर से टकरा गई। टक्कर के बाद दिनेश सीधे सिर के बल बीच रास्ते में गिरा तो गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश का काफी मात्रा में खून सड़क पर ही बह गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना सल्लोपाट थाना पुलिस को दी। जहां से जाब्ते ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया।

दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत दो घायल : घाटोल. इधर, सोमवार शाम को खमेरा थाना क्षेत्र पर नेशनल हाइवे पर स्थित एक निजी फार्म हाउस के पास दो बाइक आमने सामने भिड़ गई। इस हादसे भूंगड़ा थाना क्षेत्र के भंवरवोड़ गांव निवासी जगमाल पुत्र मनजी निनामा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक सेनावासा निवासी मुकेश पुत्र नारायण और कड़वा आमरी निवासी रुपा पुत्र रावजी गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची खमेरा थाना पुलिस घायलों और मृतक के शव को 108 एंबुलेंस से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल पहुंचाया। मृतक जगमाल का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। घायल हो गए। सूचना पर पहुंची खमेरा थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बांसवाड़ा पहुंचाया। सदर थाना क्षेत्र के ओदरजी का पाड़ला गांव में भी सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। कालू पुत्र कमजी बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर होने से कालू घायल होकर नीचे गिरा। इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।

एनएच 927 ए पर 3 हादसों में 5 घायल : शहर के पास नेशनल हाइवे 927 ए पर भी दो दिनों में हुए तीन सड़क हादसों में 5 युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक को गंभीर हालत में उदयपुर रैफर किया गया। शहर के अब्दुल्ला पीर क्षेत्र का रहने वाला नुरूद्दीन पुत्र हुसैनी भाई बोहरा को लोधा हनुमान मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वो घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिजन उसे महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे उसी समय उदयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। वहीं लोधा में ही दो बाइकों की भिड़ंत में 3 युवक घायल हुए। जिसमें हाउसिंग बोर्ड निवासी रोबिन 25 पुत्र बाबू, लोधा निवासी रणछोड़ 25 पुत्र लालजी, कल्पेश 18 पुत्र रुपेंग पाटीदार शामिल हैं, जिन्हें एमजी में प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया। तीसरा हादसा पोल से टकराने के कारण हुआ। भोईवाड़ा निवासी कार्तिक पुत्र गजेंद्र भोई अपनी स्विफ्ट कार लेकर जा रहा था तभी कूपड़ा में पोल से कार टकरा गई। इससे वो घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए, लेकिन उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया।

बाइक सवार को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत

चिड़ियावासा. औधारजी का पाड़ला निवासी 62 वर्षीय कालू पुत्र कमजी कटारा को बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हाे गया, जिसे एमजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र शंकर ने सदर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता कालू गांव में दूध देकर बाइक से आ रहे थे कि सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बोलेराे के नंबर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दो बाइक टकराई, तीन महिलाएं भी घायल

परतापुर. अरथूना थाना इलाके में होली पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, तीन महिलाएं घायल हो गई। अरथूना गलियाकोट रोड आईटीआई भवन के पास होली के दिन टोरी से आ रहे पंकज पुत्र नाथू ताबियार निवासी टिबुड़ा डडूका की बाइक सामने से आ रहे सुनील पुत्र रमण चरपोटा निवासी मादलदा क बाइक से टकरा गई। इसमें पंकज, सुनील, मोनिका, अंकिता और गुड्‌डी घायल हो गए। सभी को अरथूना सीएचसी लाए, जहां पंकज की मौत हाे गई। वहीं सुनील को परतापुर रैफर किया, जिसने बोरी के पास दम तोड़ दिया।

होली पर इन हादसों में ये हुए घायल


{शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में बाइक स्लीप होने से आसपुर के चौहानों का फला निवासी धर्मेंद्र पुत्र लक्ष्मण चौहान घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एमजी अस्पताल लाया गया।

{कुशलगढ़ के चाचा वड़ला में दो बाइक टकराने के कारण राती महूड़ी निवासी विजेश पुत्र सरदार कटारा, ठुम्मठ निवासी विजय पुत्र नगा कटारा गंभीर घायल हो गए।

{ओजरिया बाइपास निवासी भरत 26 पुत्र गोपाल की बाइक लिंक रोड पर तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई। घायल होने पर एमजी अस्पताल तो लाए, लेकिन यहां से भी उदयपुर रैफर कर दिया गया।

{दो बाइक की भिड़ंत में पटेलिया निवासी कल्पेश पुत्र लक्ष्मण और उसकी प|ी शारदा प|ी लक्ष्मण घायल हुए, वहीं सामने से आ रहा बाइक सवार रातडिया निवासी हरिया पुत्र कान्हा भी गंभीर घायल हुआ।

{देवदा में दो बाइक की भिड़ंत में ओडवाडिय़ा निवासी रकमचंद निनामा, बहादुर पुत्र उदयलाल निनामा, हरीश पुत्र उदयलाल निनामा, कांतिलाल पुत्र गौतमलाल डामोर घायल हुए। जिन्हें एमजी में भर्ती किया गया।

{काकरी कुंडी में बाइक स्लीप होने के कारण दिनेश पुत्र हकरा डामोर घायल हो गया। जो एमजी में इलाजरत है।

{कुशलगढ़ के चुड़ादा में टेंपो से गिर जाने के कारण पोटलिया निवासी रमेश पुत्र 28 पुत्र फूलजी गंभीर घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक दिनेश

रोहनवाड़ी. सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक और मृतक युवक।
खबरें और भी हैं...