महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
8वीं तक की बालिकाओं के लिए स्कूल ड्रेस बनाए जा रहे हैं। जो भामाशाहों, दानदाताओं और अभिभावकों को न्यूनतम दाम पर उपलब्ध होगा। कीर्ति आचार्य ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को द्वारा कैरी बैग, स्कूल ड्रेस, मसाला पैकिंग, पायदान आदि सामग्री बनाने की सराहना की। संस्था के आईटी प्रचारक प्रद्युम्न भट्ट ने सेनेटरी पेड नैपकिन बनाने की मशीन के बारे में जानकारी दी।
बांसवाड़ा| सांवरिया दिव्य विकास संस्थान और दिव्य गृह उद्योग के सामूहिक तत्वावधान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें विप्र फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष कीर्ति आचार्य, सांवरिया दिव्य विकास संस्थान के अध्यक्ष हरीश जी त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष चेतन जोशी, सचिव राजेंद्र प्रसाद ठाकुर, उपाध्यक्ष नरेश भंडारी समेत स्वयं सहायता समूह की 120 महिलाओं की मौजूदगी में भावना ग्रुप, आशीर्वाद ग्रुप, तरक्की ग्रुप, प्रगति ग्रुप की अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
संस्था सचिव राजेंद्रप्रसाद ठाकुर ने बताया कि संस्था से जुड़े स्वयं सहायता समूह द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 1 से 8वीं तक की बालिकाओं के लिए स्कूल ड्रेस बनाए जा रहे हैं। जो भामाशाहों, दानदाताओं और अभिभावकों को न्यूनतम दाम पर उपलब्ध होगा। कीर्ति आचार्य ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को द्वारा कैरी बैग, स्कूल ड्रेस, मसाला पैकिंग, पायदान आदि सामग्री बनाने की सराहना की। संस्था के आईटी प्रचारक प्रद्युम्न भट्ट ने सेनेटरी पेड नैपकिन बनाने की मशीन के बारे में जानकारी दी।
त्रिपुरा सुंदरी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए।