- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Mp Katara Sent Cm39s Letter To Investigate The Fake Arms License Case
सांसद कटारा ने फर्जी हथियार लाइसेंस के मामले की जांच करवाने सीएम काे पत्र भेजा
बांसवाड़ा| बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कनकमल कटारा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजे पत्र में गढ़ी उपखंड कार्यालय में हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि सबसे बड़ा चौंकाने वाला खुलास ये है कि पहले प्रशासनिक सिस्टम में सेंध लगाकर अवैध लायसेंस की बंदरबांट की गई और बाद में चुनाव के दौरान इन अवैध हथियारों को बिना किसी सरकारी रेकाॅर्ड के गढ़ी पुलिस थाने में जमा करवा दिया। यहां सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर रिकॉर्ड में जब 71 बंदूक धारियाें के लायसेंस थे ही नहीं ताे इन्हें थाने में जमा कैसे करवा िदया गया। इस मामले में पुलिस की लापरवाही अाैर मिलीभगत नजर अा रही है। सांसद ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियाराें के कारण ही गढ़ी-परतापुर के डूंगरी क्षेत्र में दाे समुदायाें के बीच झगड़ा हाे चुका है। सूत्राें से प्रतीत हाे रहा है यहां अवैध हथियाराें का भंडार है। उन्हाेंने कहा कि मामले में दाेषी अधिकारियाें,कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर कार्यवाही की जाए।