- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Mp39s Bablu Gang Miscreants Stole 12 Bikes From Banswara
एमपी की बबलू गैंग के बदमाशों ने बांसवाड़ा से चुराई 12 बाइक
शहर में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई बाइक की चोरियां मध्यप्रदेश के धार जिले की कुख्यात बबलू गैंग के शातिरों ने की थी। गैंग के एक बदमाश टांडा थाना इलाके के भगवली गांव के सुनील पुत्र मडिया अमलियार को गिरफ्तार कर किया। पुलिस ने सुनील से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। सुनील को मध्यप्रदेश सीमा के पास गिरफ्तार किया। वह दोबारा चोरी की फिराक में बांसवाड़ा आ रहा था, तभी एएसआई नारायणसिंह की टीम ने उसे धरदबोचा लिया। सुनील ने उसके दो ओर साथी और मुख्य सरगना बबूल पुत्र हवसिंग और संख्यिया पुत्र सरदार के नाम भी बताए है। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल भैयालाल आंजना ने बताया कि सुनील ने बताया कि उसने संख्यिया और बबलू के साथ मिलकर 12 बाइक चुराई। हाल ही में इंदिरा कॉलोनी में एक ही कॉपलेक्स से एक साथ तीन बाइक चुराई थी। चुराई बाइक को ये बदमाश धार जिले के पुक्सी गांव में बेच देना बताया। बबलू के खिलाफ इंदौर, भोपाल, उदयपुर, गुजरात के दाहोद में प्रकरण दर्ज है। ऐसे में कोतवाली पुलिस इसे बाइक चोरी के खुलासों में बड़ी कामियाबी मान रही है। क्योंकि, पुलिस को उम्मीद है कि इस गैंग के बदमाशों ने शहर में ओर भी बाइक चुराई होगी।
आरोपी