आनंदपुरी में गैर 10 को
आनंदपुरी| होलिका दहन की अगली सुबह 10 मार्च को आनंदपुरी कस्बे में पाट नदी किनारे एक दिवसीय पारंपरिक गैर का आयोजन होगा। जिसमें क्षेत्र के गांवों से आने वाले ग्रामीण महिला पुरुष पारंपरिक गैर भाग लेंगे। तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने आनंदपुरी गैर मेले में मेल मेलार्थियों के लिए पेयजल की माकूल वयवस्था करने की मांग की है।