- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News On Rang Panchami 150 Forts Will Bloom And 100 Forts Will Be Celebrated With Gulal Balmukund Phagotsav
रंग पंचमी पर 150 किलाे फूलाें और 100 किलाे गुलाल से मनाएंगे बालमुकुंद फागोत्सव
बांसवाड़ा| रंगपंचमी के अवसर पर बालमुकुंद चौक किशनपोल तेलीवाड़ा में शनिवार शाम सात बजे बाल मुकुंद फागोत्सव होगा। बाल मुकुंद गणेश मंडल तेलीवाड़ा और श्रीराधा वल्लभ मंडल की ओर से रखे गए फागोत्सव में विशेष रूप से भजन संध्या होगी। जिसमें 150 किलाे रंगबिरंगे फूलों और एक सौ किलो अबीर गुलाल से फागोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर बालमुकुंद भगवान का विशेष रूप से श्रृंगार किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां दोनों मंडलों के सदस्यों द्वारा पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में सभी के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है। फागोत्सव में लालीवाव मठ के पीठाधीश्वर हरिआेमदास महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा।