- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News One And A Half Times Women Traveled In Bus For Free Travel
निशुल्क यात्रा को लेकर डेढ़ गुना महिलाओं ने बस में किया सफर
महिला दिवस पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा पर बांसवाड़ा बस डिपो पर भारी भीड़ देखने को मिली। हर बस में महिलाओं का यात्री भार अधिक देखने को मिला।
जहां बैठने के लिए सीट तक नहीं मिल पा रही थी। कई बसों में तो महिलाएं बसों में खड़ी होकर यात्रा करने को मजबूर हो रही थी। मुख्य प्रबंधक रवि मेहरा ने बताया कि इस बार महिलाओं में यात्रा को लेकर क्रेज रहा। जहां बसों में औसत 125 प्रतिशत रहा। जहां बस में 40-50 यात्री तक सकते हैं वहां 60 से अधिक यात्रा की।