डेढ़ गुना महिलाओं ने किया सफर
महिला दिवस पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा पर बांसवाड़ा बस डिपो पर भारी भीड़ देखने को मिली। हर बस में महिलाओं का यात्री भार अधिक देखने को मिला। जहां बैठने के लिए सीट तक नहीं मिल पा रही थी। कई बसों में तो महिलाएं बसों में खड़ी होकर यात्रा करने को मजबूर हो रही थी। मुख्य प्रबंधक रवि मेहरा ने बताया कि इस बार महिलाओं में यात्रा को लेकर क्रेज रहा। जहां बसों में औसत 125 प्रतिशत रहा। जहां बस में 40-50 यात्री तक सकते हैं वहां 60 से अधिक यात्रा की। वहीं दूसरी ओर, मयूर नगर लोधा में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान में आने वाली सभी महिलाओं का श्रम अधिकारी श्यामा कुंवर, नीरू, रीना ने तिलक लगाकर और मुंह मीठा कर सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओओ सुकेश शर्मा और महाप्रबंधक राजीव दीक्षित, उप महा प्रबंधक आदित्य शर्मा रहे। श्याम लाल, ट्रेनर शिवलाल, सहित अधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी लीगल उप महा प्रबंधक मनोज शाह ने दी।
महिला दिवस पर फ्री में यात्रा करने के कारण बसों में रही भीड़।