- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Paloda Street Light Scam 20 Watt Led Light Was Rs 1767 Bought For Rs 5560
पालोदा स्ट्रीट लाइट घोटाला; 20 वॉट की एलईडी लाइट 1767 रुपए की थी, खरीदी 5560 रुपए में
पीडब्ल्यूडी की बीएसआर दर 1767 रुपए थी, ग्राम पंचायत ने 5560 मानी
ग्राम पंचायत पालाेदा में 9 लाख 70 हजार रुपए की स्ट्रीट लाइट खरीद में चाैंकाने वाला खुलासा हुअा है। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर की अध्यक्षता मेंे 28 सितंबर 2018 काे बीएसआर दराें की अप्रुवल के लिए बैठक हुई थी। इस बैठक में एलइडी फिक्सर 20 वाॅट की बीएसआर दर 1767 रुपए निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद ग्राम पंचायत पालाेदा में स्ट्रीट लाइट्स की खरीद के लिए 4 जून 2019 काे निकाली निविदा में इन लाइट्स की बीएसआर दर 5560 रुपए तय की गई। पंचायत समिति गढ़ी के बीडीअाे, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, ग्राम विकास अधिकारी पालाेदा व अन्य की समिति ने यह बीएसआर दर तय की थी। इस तरह घाेटाला करने के लिए नई बीएसआर दर से तीन गुना ज्यादा पुरानी बीएसआर दर का मानक रखा गया। उल्लेखनीय है कि एलइडी स्ट्रीट लाइट की बाजार दर भी अधिकतम अाठ साै रुपए विथ फिटिंग मेटेरियल उपलब्ध है। इसके बावजूद खरीद बीएसआर दराें पर की गई। वह भी नई बीएसआर दर से तीन गुना ज्यादा पांच साल पुरानी बीएसआर दर पर।
12 मार्च को प्रकाशित