- Hindi News
- National
- Partapur News Rajasthan News Panther Hunted Dog In Paratapur Sarveshwar Gau Shala
परतापुर सर्वेश्वर गौ शाला में पैंथर ने किया कुत्ते का शिकार
परतापुर| नगरपालिका परतापुर गढ़ी के आबादी क्षेत्र के परतापुर में सर्वेश्वर गोशाला के पास मंगलवार रात को पैंथर घुस गया। पैंथर ने मुकेश कनिपा के घर के एक कमरे में बांधे कुत्ते को शिकार बनाया। गनीमत रही कि मुकेश का परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था, जहां पैंथर नहीं गया। वरना बड़ी घटना हो जाती, क्योंकि उस कमरे में मुकेश, उसकी प|ी और तीन बच्चे सोए थे। मुकेश ने बताया कि मंगलवार रात को पंखे की तेज आवाज के कारण दूसरे कमरे में पैंथर ने कुत्ते का शिकार कर लिया, यह पता नहीं चल पाया। सुबह उठकर देखा तो हमार पालतू कुत्ता मरा पड़ा था। घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। रेंजर प्रवीण ने बताया कि मौके पर जाकर देखा तो इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि कुत्ते पर हमला पैंथर ने ही किया है। हालांकि क्षेत्र में आए दिन पैंथर द्वारा किए जा रहे हमले से यह साफ है कि यह हमला भी पैंथर ने ही किया होगा।