- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Patwar Union Submitted Memorandum To Remove Salary Discrepancy
पटवार संघ ने वेतन विसंगति दूर करने सौंपा ज्ञापन
बागीदौरा| पटवार संघ बागीदौरा ने वेतन विसंगति में सुधार का समझौता होने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से खफा होकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पटवारियों को वेतन विसंगति में पे-लेवल-10 करने, एसीपी 9,18,27 के स्थान पर 7,14, 21, 28, 32 की सेवा अवधि पूर्ण करने पर लाभ देने, समयबद्ध डीपीसी कार्यक्रम जारी कर पदोन्नति शीघ्र कराने आदि समस्याओं के समाधान की मांग की है। संघ की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर 22 मार्च को महासमिति का आयोजन कर आंदोलन भी करेगा। इस मौके पर ब्लाॅक के कई पटवारी उपस्थित थे।