पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News People Of Rajtalab Hussaini Chowk Reported Problems Got Assurance Of Solutions

राजतालाब हुसैनी चौक के लोगों ने बताई समस्याएंं, मिला समाधान का आश्वासन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वाली गली में सीसी सड़क बनाने, राजतालाब का सौंदर्यीकरण का पर्यटक स्थल बनाने, राजतालाब से लेकर हुसैनी चौक तक साफ सफाई करने के लिए स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने, राजतालाब से हुसैनी चौक तक लाइटें लगवाने की मांग रखी। समारोह के मुख्य अतिथि सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी, अध्यक्ष पूर्व उपसभापति अमजद हुसैन और विशिष्ट अतिथि उपसभापति सुल्ताना बी, अंजुमन सदर विक्की, पूर्व पार्षद तुफेल अहमद, नवाब फौजदार, गफूर भाई रहे। इस दौरान पार्षद मेहबूब खान सीमेंट वाले, समीर सिंधी, हाजी जाहिद अहमद सिंधी, काली आपा, जुले खां, तरन्नुम बी, मोहम्मद सईद, मेहबूब खान, हाजी फैय्याज, नाहर खां, युसूफ मिर्जा, इश्तियाक खान, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।


बांसवाड़ा| राजतालाब हुसैनी चौक के लोगों ने शनिवार को नवनिर्वाचित सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी का स्वागत किया। मोहल्लेवासियों ने राजतालाब और हुसैनी चौक से जुड़ी समस्याएं बताई, जिस पर सभापति ने सभी का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का भरोसा दिया। मोहल्लेवासियों ने शेरविलास घाटी पर पानी की टंकी बनाने, नई पाइप लाइन डालने, टूटी नालियों की मरम्मत कराने, खांटवाड़ा स्कूल के पीछे से लेकर इंदिरा कॉलोनी तक सीसी सड़क बनाने, लाड मोहम्मद के घर से लेकर राजतालाब, दारूल उलम तक डामर सड़क बनवाने, शेरविलास खांटवाड़ा से हुसैनी चौक रईस भाई की दुकान तक सड़क बनवाने, गंदे पानी की निकासी के लिए पक्का नाला बनवाने, जमातखाने के पास खांटवाड़ा स्कूल

राजतालाब क्षेत्र में सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी का स्वागत करते क्षेत्रवासी।
खबरें और भी हैं...