पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Playing Youth On The Beat Of Drums Young Girls Gave The Message Of Social Unity

ढोल नगाड़ों की थाप पर गेर खेलकर युवक युवतियाें ने दिया सामजिक एकता का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वागड़ अंचल में होली के बाद तक रंगोत्सव की मस्ती छाई रहती है। बुधवार को भी भारत मंदिर स्थित मैदान में हजारों की संख्या में युवक युवतियों ने सामूहिक गैर नृत्य में भाग लिया है। जिले के कडेलिया, चाचाकोटा, झरी, बडली, सेवना, ठिकरिया सहित ग्राम पंचायतों के भील समाज के लोग अपने अपने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य में भाग लिया जो युवक युवतियों ने ढोल नगाड़ों में जमकर थिरकते नजर आए। एक जैसे परिधान पहने और हाथों में डांडिया लेकर इस नृत्य में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष और बीजेपी नेता हकरू मईडा भी डांडियों के साथ नृत्य करते नजर आए। साथ ही मईडा ने बताया यह सामूहिक गैर नृत्य तीन सालों से चला आ रहा है। जिसमें सभी वर्ग जाति के लोग शामिल होते हैं और एकता का परिचय देते हैं। साथ ही होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया गया। गैर नृत्य में प्रथम स्थान सागवाडिय़ा ग्राम के करण डामोर की टीम को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख संत हरिओम, लाली वाव मठ के शरण दास महाराज, भारत माता मंदिर के पुजारी रामस्वरूप महाराज, बड़ा रामद्वारा के प्रकाश महाराज सहित मुकेश सराफ, बाबूलाल का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यासिंह निनामा ने किया।

अग्रवाल महिला मंडल द्वारा फागोत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने भजन और कीर्तन व नृत्य की प्रस्तुति देकर एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर फाग उत्सव मनाया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की सभी महिलाओं के साथ महिला मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे सभी ने फाग उत्सव में फुल आनंद के साथ नृत्य किया।

राधा वल्लभ मंदिर में मनाया फागोत्सव, गणेश वंदना और फाग गीत गाए

फागोत्सव मंडल की ओर से बुधवार रात में राधा वल्लभ मंदिर में फागोत्सव मनाया। मंडल के कपिल जोशी ने बताया कि मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना के बाद फाग गीत गाने प्रारंभ किए। जिसके तहत मेरे नैनों में मारी पिचकारी...., कानुड़ाे नहीं जाने मारी पीर....., वृंदावन की हाेरी रे....., हाेली खेलाे कृष्ण गोपाल.....आदि फाग गीत गाए। इस दौरान ढोलक और मंजीरों की ताल पर श्रद्धालु भक्ति भाव से नाचते गाते नजर आए। फागोत्सव में मंडल के किशोर भाई, कृष्णा भाई, गजेंद्र पंड्या, महेंद्र जाेशी, नटवरलाल शर्मा, अमृतलाल सनाढ्य, कन्हैयालाल राव, कपिल

दौज पर कायस्थ महासभा ने की भगवान चित्रगुप्त और कलम दवात की पूजा

बांसवाड़ा. कायस्थ महासभा ने दौज पर शिव हनुमान मंदिर हाउसिंग बोर्ड में भगवान चित्रगुप्त महाराज और कलम दवात की पूजा अर्चना माथुर दंपती ने की। इस दौरान समाज के अध्यक्ष मनोज माथुर, आरपी कुलश्रेष्ठ, शैलेंद्र सक्सेना, विनीत श्रीवास्तव, एचपी कुलश्रेष्ठ, अशोक श्रीवास्तव, देवेंद्र माथुर, अनिल श्रीवास्तव, मुकेश कुलश्रेष्ठ, आलोक श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, प्रीति कुलश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र माथुर मौजूद रहे।

चिड़ियावाया में 1 किमी और पलोदरा में 200 मीटर लंबी रस्सी में गादलियां पिरोकर चढ़ाई

चिड़ियावासा. कस्बे में आदिवासी समाज के बच्चों ने 1 किमी लंबा 31 हजार गादलियों का हार बनाकर होली में चढ़ाया। बसस्टैंड पर गादलियाें का हार आकर्षण का केंद्र रहा। पिछले एक माह से ये बच्चे गोबर एकत्रित कर गादलियां बना रहे थे। सूखी गादलियों का हार चार दिन पहले बनाया। बच्चों ने बताया कि गोबर से बनी गादलियों की होली जलाने का पीछे उद्देश्य सिर्फ वातावरण को शुद्ध रखना और पर्यावरण को बचाना है। यह हार आपसी एकता और सदभावना का प्रतीक है। जिस तरह ये सभी गादलियां एक रस्सी में पिरोकर एकता का संदेश दे रही है, उसी तरह हमें भी एकता और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। 50 से ज्यादा बच्चे जब इस गादलियों के हार को लेकर होली चौक जा रहे थे तो हर कोई टकटकी नजर से इन्हें ही देख रहे थे।

खमेरा में सामूहिक गेर और नौगामा में गढ़ भेदने उमड़े युवा

घाटोल. खमेरा के अंबे माता मंदिर परिसर में धुलंडी पर गेर नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें युवक-युवतियों ने रंग बिरंगे कपड़ों में सजधज कर आए और सामूहिक गेर नृत्य में उत्साह से भाग लिया। युवकों ने सिर पर साफा बांधा, आंखों पर रंगीन चश्मे, हाथों में रंग बिरंगी रिबन से सजे लट्‌ठ लिए ढोल और चंग की थाप पर जमकर गेर नृत्य किया। सामूहिक गेर नृत्य में हजारों युवक-युवतियां शामिल हुई, जिसका ग्रामीणों ने स्वागत किया।

नौगामा. कस्बे में होली चोक पर गढ़भेदन देखने ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। युवाओं ने शक्ति का प्रदर्शन करते हुए गढ़ भेदा। करीब एक घंटे तक चले इस गढ़भेदन में ग्रामीणों ने फागोत्सव के गीत भी गाए। गढ़ भेदन में ग्रामीणों ने भाग लिया।

भारत माता मंदिर रातीतलाई खेल मैदान पर सामूहिक गेर खेलते ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवक युवती।

धर्म समाज संस्था

जाेशी, चंद्रकांत कंसारा, हरबंस नागर, मुकेश शर्मा,नंद किशाेर वैष्णव,विष्णु कंसारा अादि माैजूद रहे।

नवागांव. पर्यावरण बचाने के लिए होली पर बच्चों ने अनूठी पहल की। ग्राम पंचायत सियापुरा के पलोदरा में 10-12 साल के 11 बच्चों ने 200 मीटर लंबी रस्सी में गोबर से बनी गादलियां पिरोकर होली में चढ़ाई गई।

चिड़ियावासा में 1 किमी लंबा गादलियों का हार बनाकर होली चौक ले जाते बच्चे।

राधा वल्लभ मंदिर में फागोत्सव के तहत फाग गीत गाते श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...