- Hindi News
- National
- Partapur News Rajasthan News Pledged To Assimilate Gandhi39s Ideals In An All Religion Prayer Meeting
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने की लिया संकल्प
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य एवं दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर सात दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फैरी एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ हुई। कला साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान सरकार द्वारा गठित ब्लॉक स्तरीय समिति के तत्वावधान में प्रथम दिवसीय कार्यक्रम पीएसपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन परिसर में हुए। समिति के जिला संयोजक रमेशचंद्र पंड्या के मुख्य आतिथ्य व उपखंड अधिकारी रामचंद्र खटीक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। राउप्रावि हिम्मतगढी से मुख्य मार्ग से होती हुई पीएसपी कॉलेज परिसर तक प्रभात फैरी निकाली गई। रैली के उपरांत परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तरीय आयोजन समिति के अध्यक्ष उपखंड अधिकारी रामचंद्र खटीक ने महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित और प्रसारित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए गांधी के विचारों को आत्मसात करने का आग्रह किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी राजेश वर्मा, गढ़ी सीबीईओ नानूनाथ रावल, लाल नाथ रावल, अरथुना सीबीईओ रामकुमार सिंह, ब्लॉक सीएमएचओ, मणिलाल पटेल, सहसंयोजक दिलीप पारगी, सुखलाल शर्मा, हितेश जोशी, देवीलाल जी खांट, सेमलिया सरपंच नानू भाई, कचरा भाई, संजय भट्ट, हंतोक चरपोटा, गायत्री खाट, परेश पंड्या, दीपाली रोकडयिा उपस्थित रहे। प्राचार्य चेतन प्रसाद उपाध्याय अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन समिति के ब्लॉक संयोजक दिनेशचंद्र पंडया ने आभार व्यक्त किया। 13 मार्च को गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, 14 मार्च को नुक्कड़ नाटक व पारंपरिक खेल कूद प्रतियोगिता,16 मार्च को चित्रकला प्रतियोगिता, 17 मार्च को निबंध प्रतियोगिता, 18 मार्च को भाषण काव्य प्रतियोगिता, 19 मार्च को रूप धरो प्रतियोगिता आयोजित होगी। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता भूपेश पुरोहित ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने गांधी कॉर्नर का अवलोकन किया।
तलवाड़ा| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रैली निकाली गई। ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम के तहत कस्बे में खटवाड़ा स्कूल एवं बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से पीईईओ रामकरण योगी, एसीबीईओ सुधीर डागरा के सान्निध्य में बालिका स्कूल से रैली निकाली गई। रैली में प्रधानाचार्या मुकुल शुक्ला, परमेश्वर पुरोहित सहित स्टाफ मौजूद रहा। रैली निकालने के बाद में कस्बे के सदर बाजार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं अनिल गांधी सहित कस्बे के प्रबुद्धजनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा की अनदेखी पर आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रशासन की उदासीनता के कारण प्रतिमा पर विज्ञापन के पोस्टर चिपका दिए जाते हैं। सार संभाल के अभाव में प्रतिमा पर धूल मिट्टी लगी रहती है। पूर्व में कस्बे के एक शिल्पकार ने महात्मा गांधी की नई प्रतिमा बनाने का भी प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह प्रस्ताव कागजों में ही सिमट कर रह गया।
शम्भुलाल, कैलाश डामोर, छगनलाल व समस्त वार्डपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिखाकर कर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर ढालर पंचायत के सरपंच, बीडीईओ, पीईईओ
तलवाड़ा| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रैली निकाली गई। ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम के तहत कस्बे में खटवाड़ा स्कूल एवं बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से पीईईओ रामकरण योगी, एसीबीईओ सुधीर डागरा के सान्निध्य में बालिका स्कूल से रैली निकाली गई। रैली में प्रधानाचार्या मुकुल शुक्ला, परमेश्वर पुरोहित सहित स्टाफ मौजूद रहा। रैली निकालने के बाद में कस्बे के सदर बाजार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं अनिल गांधी सहित कस्बे के प्रबुद्धजनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा की अनदेखी पर आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रशासन की उदासीनता के कारण प्रतिमा पर विज्ञापन के पोस्टर चिपका दिए जाते हैं। सार संभाल के अभाव में प्रतिमा पर धूल मिट्टी लगी रहती है। पूर्व में कस्बे के एक शिल्पकार ने महात्मा गांधी की नई प्रतिमा बनाने का भी प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह प्रस्ताव कागजों में ही सिमट कर रह गया।
सज्जनगढ़| ब्लाॅक सज्जनगढ़ में श्रीयोगेश्वर महाविद्यालय परिसर में महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ब्लाॅक स्तरीय सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष रमेशचंद्र लबाना की अध्यक्षता, मुख्य अतिथि मांगीलाल नायक पूर्व उपजिला प्रमुख कांतिलाल पंचाल के मुख्य अतिथि, तहसीलदार महावीर जैन, चतरसिंह नायक, रामचंद्र डिंडोर,सूर्यसिंह मेरावत, अतिरिक्त ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी रूपजी बारिया, महाविद्यालय के निदेशक केएस दांतला के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम के संयोजक नीलेश लबाना ने अतिथियो का स्वागत किया। कार्यक्रम के तहत ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के बालक-बालिकाओं द्वारा प्रभात फैरी निकाली गई। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस मौके पर सरपंच बदा भाई ओकार डामोर, हकरा भाई, पंचायत प्रसार अधिकारी भरत कुमार नाई, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रागिनी शाह, महिला सुपरवाइजर शारदा लबाना सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नीलेश खांट ने किया।
कुशलगढ़| 12 मार्च को महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर मामा बालेश्वर दयाल महाविद्यालय में बुधवार को उपखंड अधिकारी विजयेश पंड्या के मुख्य आतिथ्य और ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी शंभुलाल नायक की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुशलगढ़ तहसीलदार प्रवीण मीणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हंसमुख सेठ, राघवेश चरपोटा एवं विजेश खड़िया थे। इस अवसर पर कुशलगढ़ विकास अधिकारी पप्पुलाल मीणा, चिकित्सा अधिकारी अनिल जैन, महावीर पब्लिक विद्यालय प्रधानाचार्य प्रशांत नाहटा, संयोजक यश खाबिया, सहसंयोजक दीपेश पंचाल, लक्ष्मण एवं मुश्ताक भाई रामगढ़ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी विजयेश पंड्या ने छात्र-छात्राओं को गांधी दांडी यात्रा को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष हंसमुख सेठ ने महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
रोहनवाड़ी| गांगड़तलाई के राउमावि ढालर में बुधवार को महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। रैली तहसीलदार शंकरलाल वडेरा, मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बंसत सोनी ने हरी झंडी दिखाकर कर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर ढालर पंचायत के सरपंच, बीडीईओ, पीईईओ शम्भुलाल, कैलाश डामोर, छगनलाल व समस्त वार्डपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुशलगढ़. मामा बालेश्वर दयाल महाविद्यालय में मौजूद नागरिक।
सज्जनगढ़. श्रीयोगेश्वर महाविद्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
परतापुर. प्रभात फेरी में शामिल विद्यार्थी और अन्य गणमान्य नागरिक।
रोहनवाड़ी. गांगड़तलाई के राउमावि ढालर में रैली निकालते स्कूली बच्चे।
तलवाड़ा. दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर रैली निकालते स्कूली बच्चे।