- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Plenty Of Stars At The Sunny Cine Awards Night From The Audience
दर्शकों से सूनी सिने अवॉर्ड्स नाइट में खूब थिरके स्टार्स**
शामिल हुए कई बड़े स्टार्स
इसमें कई बड़े एक्टर एक्ट्रेसेज ने शिरकत की। रितिक, राजकुमार राव व रणवीर सिंह के अलावा, सारा अली खान, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, गोविंदा, तारा सुतारिया, नोरा फतेही, सिद्धांत चतुर्वेदी आदि यहां देखे गए। इन स्टार्स के फैशनेबल अंदाज ने यहां सुर्खियां बटोरीं।
सारा की खास ड्रेस
**
मनीष मल्होत्रा को यहां बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए अवॉर्ड दिया गया तो वहीं यहां बिखरे फैशन के अधिकतर रंग उनके द्वारा डिजाइन ड्रेसेज के ही थे।
यूथ जैसे एनर्जेटिक ऋतिक**
बेस्ट फिल्म आर्टिकल 15
बेस्ट आॅनस्क्रीन पेयर सिद्धांत चतुर्वेदी व रणवीर सिंह
बेस्ट डेब्यू सिद्धांत चतुर्वेदी
व्यूअर च्वॉइस रणवीर सिंह,गली बॉय
बेस्ट एक्टर
व्यूअर च्वॉइस आलिया, गली बॉय
बेस्ट एक्ट्रेस
बेस्ट एक्टर फीमेल तापसी पन्नू,बदला
यहां कुछ आइकॉनिक सुपरस्टार्स को ट्रिब्यूट दिया गया। इसमें शम्मी कपूर के ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’, ‘जितेन्द्र के नैनों में सपना’, मिथुन के ‘आई एम ए डिस्को डांसर’ आदि गीतों पर डांस किए गए।
रणवीर ने हमेशा की तरह ही यहां भी अपना ऊर्जावान रूप दिखाया। उन्होंने फ्लाइंग डिस्को बॉल पर यहां एंट्री की।
असल में यह ड्रेस नहीं थी, बल्कि उनकी प्रस्तुति के दौरान जूनियर डांसर्स ने फर के पीसेज को उनके इर्द-गिर्द घेरकर गाउन जैसा बना दिया था।
सारा की प्रस्तुति के दौरान उनकी एक विशाल गाउन ने खास चर्चाएं बटोरीं। नौ फुट ऊंची इस गाउन को लोग आश्चर्य से देखते रह गए।
ऋतिक ने अपने हिट सॉन्ग्स ‘घुंघरू’, ‘सेनोरिटा’, ‘धूम मचाले’, ‘जय-जय शिव शंकर’, ‘इक पल का जीना’, ‘तू-तू तू मेरी मैं तेरा,’ ‘कहो ना प्यार है’ आदि पर कदम थिरकाए। 46 साल की उम्र में भी अपने मूव्स से वह युवाओं को टक्कर देते नजर आए।
बॉलीवुड के एक बड़े अवाॅर्ड्स समारोह माने जाने वाले जी सिने अवार्ड्स नाइट का आयोजन विगत रात हुआ। कोरोना की महामारी के खतरे को देखते हुए इस बार इस पुरस्कार में दर्शकों का प्रवेश वर्जित रखा गया। दर्शकों की गैरमौजूदगी के बावजूद यहां कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स आए और मंच पर अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दीं।
पूरे कार्यक्रम को बतौर टेलिविजन इवेंट शूट किया गया। इसमें रणवीर सिंह ने व्यूअर च्वॉइस बेस्ट एक्टर का और आलिया भट्ट ने व्यूअर च्वॉइस बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा तापसी पन्नू को ‘बदला’ में उनकी परफॉरमेंस के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल की ट्रॉफी मिली।
‘स्त्री’ फिल्म में अपनी दोस्ती से कॉमेडी का नया डोज तैयार करने वाले अपारशक्ति खुराना और राजकुमार राव ने इस समारोह को मिलकर होस्ट किया। ऋतिक रोशन ने जब मंच पर अपनी प्रस्तुति देना शुरू की तो इसमें सहयोगी जूनियर डांसर्स की मदद से कार्निवाल जैसा माहौल बना दिया गया। ऋतिक के डांस के साथ ही इस आयोजन का ग्रांड फिनाले एक्ट हुआ।
अक्षय कुमार ने हमेशा मेरा साथ दिया : कटरीना**
कार्तिक आर्यन इन दिनों ‘भूल भुलैया 2’ और ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग में बिजी रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक दिली इच्छा जताई है। उन्होंने कहा...‘मैं संजय लीला भंसाली, शूजीत सरकार और जोया अख्तर के साथ काम करना चाहता हूं। मैं अपनी सक्सेज को उस दिन सीरियसली ले लूंगा, जिस दिन मुझे डायरेक्टर्स की अपनी विश लिस्ट में से किसी का भी फोन आता है। मैं फौरन उनके साथ एक प्रोजेक्ट साइन कर लूंगा।’ बता दें कि फिलहाल कार्तिक ने ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग रोक दी है।
Áसंजय दत्त जल्द ही ‘सड़क 2’ में आलिया भट्ट और ‘शमशेरा’ रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे। इसी बीच उन्होंने दोनों एक्टर्स को लेकर बड़ी बात कही है। एक इंटरव्यू में संजय ने कहा...‘आलिया और रणबीर काफी प्रतिभाशाली हंै। इन दोनों के अभिनय और शानदार टैलेंट को सभी प्यार करते हैं। इनके जैसे यंग स्टार्स के साथ काम करना हमेशा ही मजेदार होता है। सेट पर यंग स्टार्स के चलते काफी एनर्जी होती है।’ इसी के साथ संजय से जुड़ी एक और खबर ये है कि उनकी अटकी हुई फिल्म ‘तोरबाज’ अब इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी। इसकी कहानी अफगानिस्तान में बाल आत्मघाती हमलावरों के इर्द-गिर्द घूमती है।
‘भंसाली, जोया, शूजित संग काम करना है’**
‘रणबीर-आलिया जैसे यंग स्टार्स के साथ काम करना हमेशा ही मजेदार होता है’**
15 जनवरी को सोलो रिलीज होगी ‘उधम सिंह’**
आयुष्मान के साथ अब एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं अनुभव**
कार्तिक आर्यन ने जताई इच्छा**
संजय दत्त बोले...**
एक्टर-निर्देशक जोड़ी...
**
Áआयुष्मान खुराना एक बार फिर निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी। फिलहाल इसका टाइटल अभी ओपन नहीं किया गया है। यह फिल्म इसी साल 16 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ के बाद अब आयुष्मान ‘गुलाबो सिताबो’ में नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा आयुष्मान किसी फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे। फिल्म का डायरेक्शन शूजित सरकार कर रहे हैं। इसके अलावा खबर है कि आयुष्मान ने एक और प्रोजेक्ट ‘स्त्री रोग विभाग’ साइन किया है, इसमें वे एक विशेषज्ञ के किरदार में नजर आएंगे।
करते थे। उनके कमेंट्स से मुझे अपने अभिनय को सुधारने में मदद मिली है और मैं यह निश्चित तौर पर कह सकती हूं कि वह उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्होंने मुझ पर यकीन किया।’बता दें कि कटरीना एक बार फिर से अक्षय के साथ ‘सूर्यवंशी’ में काम कर रही हैं। यह फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है।
कटरीना कैफ कई फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा किया। कटरीना ने कहा, ‘मैं अक्षय को धन्यवाद देना चाहूंगी, क्योंकि मेरे कॅरिअर के शुरुआती दिनों में एक सह-कलाकार के तौर पर उन्होंने मुझे अपना भरपूर सपोर्ट दिया। जब भी मैं कोई शॉट देती थी, तो वह मेरे सामने खड़े होकर मेरा उत्साहवर्धन
विकी कौशल की आने वाली फिल्म सरदार उधम सिंह पर बेस्ड बायॉपिक है। यह फिल्म पहले इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसे अब 15 जनवरी 2021 को रिलीज किया जाएगा। खास बात ये है कि इसे सोलो रिलीज होने का मौका मिला है। कुछ दिन पहले फिल्म ही विकी का फर्स्ट लुक सामने आया है।
सुपरस्टार्स को ट्रिब्यूट**
इनको मिले अवॉर्ड्स**
टिपिकल रणवीर**
8
बांसवाड़ा, रविवार, 15 मार्च, 2020