- Hindi News
- National
- Sajjangarh News Rajasthan News Public Representatives Discussed The Action Plan For The Development Work
जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को लेकर कार्ययोजना पर की चर्चा
उपखंड सज्जनगढ़ की ग्राम पंचायत डूंगरा छोटा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सरपंच एवं समस्त वार्ड पंचों ने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की। इस दौरान एएनएम मधुबाला चौहान ने कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देते हुए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। इस दौरान सरपंच लालचंद डामोर,उप सरपंच अक्षय दांतला, सचिव सुरेश भगोरा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित कोठारी, वार्ड पंच ओमप्रकाश, गीतादेवी, बलवंत खज्जा, पूर्व सरपंच नानूराम डामोर, पूर्व वार्ड पंच अमरसिंह खज्जा, हिम्मत मेरावत, अमित भरपोड़ा, पूर्व सरपंच भरत हगावनिया, डॉ. हितेष, जयेश, जयदीप, नटवर खज्जा, कैलाश भरपोड़ा, नटवरलाल भरपोड़ा आदि उपस्थित थे।
डूंगरा छोटा. ग्राम सभा में जनप्रतिनिधियों चर्चा करते हुए।