बोरी में राड़ और गेर मेला 11 मार्च को
बोरी में 11 मार्च काे राड़ और गेर मेले की तैयारियों को लेकर गढ़ी विधायक कैलाश मीणा और अध्यक्ष लालशंकर खांट के नेतृत्व में बैठक का आयोजन रखा गया। उक्त बैठक में राड़ एवं गैर नृत्य एवं दुकानों का संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए कमेटियों का गठन किया गया। बोरी सरपंच विमला खांट, मंडेेलापाड़ा सरपंच कन्हैयालाल गरासिया, सुखलाल खांट, दिनेश पाटीदार, उपसरपंच बोरी, जीवन पाटीदार वार्ड पंच ध्रुवशंकर पाटीदार, विनोद जैन, लालजी पाटीदार सहित गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उक्त जानकारी एडवोकेट निशांत उपाध्याय ने दी।