पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Rangpanchami Festival Celebrated In Bada Ramdwara

बड़ा रामद्वारा में रंगपंचमी उत्सव मनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरजपोल स्थित बड़ा रामद्वारा का वार्षिकोत्सव अाैर रंगपंचमी उत्सव मेड़ता पीठाधीश्वर महंत राम किशोर महाराज के सानिध्य में मनाया गया। कार्यक्रम में रामस्नेही संप्रदाय रामद्वारा उज्जैन से ध्यानी राम महाराज, उदयपुर रामद्वारा से दयाराम महाराज, जोधपुर रामद्वारा से श्रवण राम महाराज, प्रभु दास धाम सागवाड़ा से उदय राम महाराज, अजमेर रामद्वारा से अाए उत्तम राम महाराज ,संत रमण राम महाराज मौजूद रहे। सभी संतों ने अपने आशीर्वचन मेें धर्म के पथ पर चलने और प्रभु भक्ति करने का संदेश दिया। इस दौरान संतों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां देने के दौरान महिला श्रद्धालु भक्ति भाव में तल्लीन नजर आईं। बड़ा रामद्वारा बांसवाड़ा के संत श्री राम प्रकाश जी ने आगंतुक संतों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में बांसवाड़ा पूर्व राजपरिवार के सदस्य जगमाल सिंह, एडवोकेट लक्ष्मीकांत त्रिवेदी, समाजसेवी निमेष मेहता,कृष्ण मंदन भावसार ललित कंसारा, जनक किशोर भावसार, गोपाल कृष्णा जोशी, राम प्रकाश जोशी, ललित जोशी, जयंतीलाल भट्ट, जयंत द्विवेदी, प्रभाकर पंड्या ,अमृत सनाढ्य,निशा भट्ट आदि मौजूद रहे।धार्मिक कार्यक्रम का संचालन यशवंत पंड्या ने किया।

बड़ा रामद्वारा में रंग पंचमी वार्षिक उत्सव में माेजुद श्रधालु |
खबरें और भी हैं...