पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होलिया में उड़े रे गुलाल...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में इंदौर के मां भक्त म्यूजिकल ग्रुप इंदौर द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित हुआ। भजन संध्या के कलाकारों ने होली मिलन समारोह में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। गायिका प्रीति राज पुरोहित ने रंग मत डारे रे..., होलिया में उड़े रे गुलाल... आदि भजन प्रस्तुत किए। वहीं गायक इंदौर के भावेश सोनी ने वृंदावन बृज के होली के भजन सुनाए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेश जोशी, टीएडी अर्जुनसिंह बामनिया, पूर्व केबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, बांसवाड़ा जिला प्रमुख रेशम मालवीया, कुशलगढ़ विधायक रमीला खड़िया, बांसवाड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांदमल जैन, इन्दौर से आए कई अतिथिगण कमला शंकर जोशी आदि मौजूद रहे। कुशलगढ़ महाराजा लव कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रवीण गादियाए, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीतेश बैरागी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कानिंग रावत हंसराज सिंह झाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हंसमुख सेठ, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता रंजनीकांत खाबिया, व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रवीण कावड़ियाए, उघोगपति मुकेश अग्रवाल, मंत्री रमेशचन्द्र तलेसरा, राजू बस्सी, मुकेश नीमा, डाॅ. मधुसुधन शर्मा आदि जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कुशलगढ़. कार्यक्रम में गायिका प्रीती राज पुरोहित भजन प्रस्तुत करती हुई।
खबरें और भी हैं...