- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Reverence To Sheetla Mata Is Such That Queues In The Temple Started From The Night For Worship
शीतला माता के प्रति श्रद्धा ऐसी कि पूजा के लिए रात से ही मंदिर में लगी कतार
मंदिर में शीतला माता की पूजा करते श्रद्धालु।
_photocaption_बांसवाड़ा. शहर समेत जिलेभर में शीतला सप्तमी रविवार को मनाई जाएगी। व्रती महिलाओं में माताजी के प्रति श्रद्धा इतनी कि शहर के नगर स्कूल के पास शीतला माता मंदिर अाैर उपला भाेईवाड़ा में स्थित औरी माता मंदिर में शनिवार रात 12 बजे से ही पूजा अर्चना के लिए भीड़ जुटने लगी। देररात डेढ़ बजे दोनों मंदिरों में करीब एक हजार से अधिक महिलाओं की भीड़ देखी गई। रविवार को व्रती महिलाएं सुबह उठकर व्रत का संकल्प लेकर विधि विधान से शीतला माता की पूजा अर्चना करेंगी। शीतला सप्तमी पर व्रतधारी महिलाएं माताजी की कथा सुनने के बाद पहले दिन बना ठंडा बासी भोजन खाती हैं। साथ ही संतान और परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना करती हैं। रविवार को दिनभर माताजी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भारी भीड़ रहेगी।*photocaption*