- Hindi News
- National
- Lohariya News Rajasthan News Road From Asora To Daliya Left Unfinished By Pouring Decaying Concrete
आसोड़ा से डालिया तक सड़क खस्ताहाल कंक्रीट डालकर काम अधूरा छोड़ दिया
आसोड़ा से डालिया लोहारिया रोड खस्ताहाल हो चुकी है। इस सड़क से राहगीरों का जाना खतरे से खाली नहीं है। पहले तो इस रोड को नई बनाने की स्वीकृति मिलने की बात कहकर सरपंच चुनाव के दौरान खोद दिया गया, फिर वहां कंक्रीट डाल दी गई। अब कंक्रीट रोड पर पूरी तरह से बिखर चुकी है। जिससे आने जाने में समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं ओघड धाम बलाप पर 16 से 22 अप्रैल 2020 को एक धार्मिक अनुष्ठान होने वाला है। जिसमें अतिरुद्र यज्ञ एवं सहस्त्र चंडी यज्ञ के साथ कि गिरी बापू के द्वारा शिव कथा और 5100 कलशों की विशाल शोभायात्रा आसोड़ा से बलाप धाम तक निकाली जाएगी। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने इस आयोजन से पूर्व सड़क सुदृढ़ीकरण की मांग की है। इस सड़क का कार्य पिछले तीन माह पहले शुरू होने के बाद सड़क पर क्रेशर गट्टी बिछाकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इस बारे में सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन कृपाशंकर रेठुवा ने बताया कि आसोड़ा से डालिया मोड़ तक जाने वाली दो किलोमीटर की मुख्य सड़क कार्य बजट की कमी के आभाव से कार्य अधूरा पड़ा है। फिर भी बिछाई हुई क्रेशर गट्टी पर मिट्टी डालकर मरम्मत कर दी जाएगी। मार्च के आखरी तक बजट हुआ तो सड़क का डामरीकरण कर दिया जाएगा।
की है। इस सड़क का कार्य पिछले तीन माह पहले शुरू होने के बाद सड़क पर क्रेशर गट्टी बिछाकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इस बारे में सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन कृपाशंकर रेठुवा ने बताया कि आसोड़ा से डालिया मोड़ तक जाने वाली दो किलोमीटर की मुख्य सड़क कार्य बजट की कमी के आभाव से कार्य अधूरा पड़ा है। फिर भी बिछाई हुई क्रेशर गट्टी पर मिट्टी डालकर मरम्मत कर दी जाएगी। मार्च के आखरी तक बजट हुआ तो सड़क का डामरीकरण कर दिया जाएगा।
खोड़न. आसोडा से डालिया तक की खस्ताहाल सड़क।