घाटोल में जलती लकड़ियों से खेली राड़
घाटोल| कस्बे में होली पर कुछ अलग ही परंपराओं का निर्वहन किया जाता है। होलीका दहन के दूसरे दिन सूर्योदय के साथ जलती लकड़ियों की राड़ खेली जाती है। मंगलवार सुबह से ही कस्बे के पोस्ट चौराहे पर आमने सामने दो पक्ष एक दूसरे पर जलती हुई लकड़ियां मारने लगे। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। जलती लकड़ियों से खेली गई राड़ में इस साल एक ही युवक घायल हुआ।
घाटोल में जलती लकड़ियों से राड़ खेलते ग्रामीण।