- Hindi News
- National
- Kotada News Rajasthan News Saashal Media Group Made To Administer News Dae Admin Arrested
खबरें लेने-देने को बनाया था साेशल मीडिया ग्रुप, दाे एडमिन गिरफ्तार
उदयपुर | अवैध बजरी परिवहन की सूचना देने के लिए बनाए साेशल मीडिया ग्रुप काे संचालित करने वाले दाे ग्रुप एडमिन काे हिरण मगरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हनवंत सिंह ने बताया कि गींगला ईडाणा स्कूल के पास निवासी कूर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह अाैर गींगला के नाड फला निवासी दिलीप पुत्र मावाजी काे गिरफ्तार किया है। उन्हाेंने बताया कि 17 दिसंबर काे सहायक खनिज अभियंता राकेश ने रिपाेर्ट दी थी। रिपाेर्ट में बताया था कि टीम के साथ खनिज वाहनों की चैकिंग चल रही थी, इसी दौरान बजरी से भरे चार ट्रैक्टर झामर कोटड़ा से अा रह थे। दो ट्रैक्टर काे माैके पर जब्त किया अाैर दो भाग गए। भागने के दाैरान एक अाराेपी युवक का मोबाइल को मौके पर गिर गया।