पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Sarpanch Panch Elections In 25 Gram Panchayats Of Arthuna Tomorrow

अरथूना के 25 ग्राम पंचायताें में सरपंच-पंच के चुनाव कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचायत चुनावाें के प्रथम व द्वितीय चरण में मतगणना के बाद हुई हिंसा काे देखते हुए अरथूना में 15 मार्च काे हाेने वाले मतदान काे लेकर प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। जिला कलेक्टर कैलाश बैरवा ने बताया कि इन चुनावाें का प्रभारी उपजिला निर्वाचन अधिकारी नरेश बुनकर काे बनाया गया है। उनके निर्देशन में इस बार हर तीन ग्राम पंचायताें पर एक-एक सहायक एरिया मजिस्ट्रेट और हर दाे ग्राम पंचायताें पर एक जाेनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। कुल तेरह जाेनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार हर ग्राम पंचायत पर एक थानाधिकारी स्तर का अधिकारी तैनात किया जा रहा है। इस बीच शांतिपूर्ण चुनावाें के लिए एडीएम नरेश बुनकर व एसपी केसरसिंह शेखावत ने केसरपुरा, टीमुरवा, जाैलाना, रैयाणा, नाहली, भतार, ईटाउवा, सारंगपुरा व अरथूना ग्राम पंचायताें का दाैरा कर भयमुक्त हाेकर मतदान करने के लिए अामजन से संपर्क िकया। इस दाैरान क्षेत्र के गणमान्यजनों की बैठक भी ली गई। अरथूना में इस बार 25 ग्राम पंचायताें पर हाेने वाले मतदान के लिए 93 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 117 पाेलिंग पार्टियां बनाई गई है, जिनमें से 24 पार्टियां रिजर्व रहेगी।

सूखा दिवस घोषित, मतगणना पूरी हाेने तक जारी रहेगा

अरथूना पंचायत समिति क्षेत्र के 15 मार्च को होने वाले पंच-सरपंच आम चुनाव काे देखते हुए शुक्रवार शाम पांच बजे से ही सूखा दिवस घोषित कर दिया गया है, जाे 15 मार्च काे मतगणना समाप्ति तक जारी रहेगा। इस अवधि में पंच-सरपंच के चुनाव क्षेत्रों की पांच किलोमीटर के परिधीय क्षेत्र में शराब की बिक्री, वितरण एवं प्रदायगी पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

खबरें और भी हैं...