- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Sarpanch Panch Elections To Be Held In 25 Gram Panchayats Of Arthuna Amid Corona39s Warning
कोरोना की चेतावनी के बीच अरथूना की 25 ग्राम पंचायताें में अाज हाेंगे सरपंच-पंच के चुनाव
काेराेना वायरस के साए के बीच रविवार काे गढ़ी विधानसभा क्षेत्र की अरथूना पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायताें में मतदान हाेगा। राज्य सरकार ने जहां काेराेना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एेहतियात के ताैर पर प्रदेश के सभी स्कूल, काॅलेज, काेचिंग सेंटर, जिम, सिनेमा हाल व थियेटर अागामी 30 मार्च तक बंद कर दिए हैं। वहीं मेडिकल अलर्ट पर अरथूना क्षेत्र के 76 हजार 74 मतदाता अपने मताधिकार का उपयाेग कर सकेंगेे। इनमें 38 हजार 503 पुरुष, 38 हजार 334 महिला व 2 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। बांसवाड़ा जिले में अभी इस वायरस के संक्रमण संबंधी काेई मामला सामने नहीं अाने से प्रशासन थाेड़ी राहत महसूस कर रहा है। स्कूल, काॅलेजाें में अवकाश भी विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा काेराेना संक्रमण काे महामारी घाेषित करने तथा केंद्र सरकार की अाेर से जारी एडवायजरी के अनुसार एेहतियात के ताैर पर संक्रमण से बचाव के लिए यह अवकाश घाेषित किया है। इसके बावजूद मतदान के दाैरान मतदाताअाें की कतारें व भीड़-भाड़ काे मद्देनजर रखते हुए राज्य निर्वाचन अायाेग के निर्देशानुसार सभी अावश्यक तैयारियां की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम नरेश बुनकर ने बताया िक चुनाव क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी व निजी चिकित्सालयों काे अलर्ट माेड पर रखा गया है। मतदान केंद्र के भीतर मतदानकर्मियों की संख्या सीमित रहेगी। वहीं मतदाताअाें काे भी एक-एक कर भेजने के लिए निर्देशित कर रखा है। ताकि केंद्र के भीतर किसी तरह के संक्रमण की अाशंका नहीं रहे। हालांकि प्रदेश में अभी तक काेराेना काे लेकर 370 लाेगाें की जांच की गई है व मात्र तीन मामले ही जांच में पाेजिटिव पाए गए। फिर भी मतदानकर्मियाें काे एेहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद 16 मार्च को उपसरपंच के चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कैलाश बैरवा ने पंचायतीराज संस्थाओं के तहत अरथुना पंचायत समिति क्षेत्र (पादेड़ी एवं पांचवड़ा ग्राम पंचायत को छोड़कर) शेष सभी ग्राम पंचायतों में रविवार काे मतदान दिवस पर अवकाश घाेषित िकया है।
25 सरपंच-213 वार्डपंच, परिणाम देररात तक जारी होंगे
अरथूना. पंचायत समिति अरथूना की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्डपंचों के चुनाव रविवार को होंगे। देररात तक परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। इन 25 ग्राम पंचायतों में 76074 मतदाता 25 सरपंच और 213 वार्डपंच चुनेंगे। इसमें 38 हजार 334 पुरुष और 37 हजार 738 महिला व 2 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। 25 ग्राम पंचायताें में कुल 98 मतदान केंद्र बनाए हैं। पंचायत समिति अरथूना में आंजना, अरथूना, बखतपुरा, बस्सी मोटी, भतार, बिलौदा, गामड़ी नारायण, घाणेवा, गौसाई का पारड़ा, इटाउवा, झड़स, जौलाना, केसरपुरा, कोटड़ा, कुंवालिया, मलाना, मंडेलापाड़ा, नाहली, नवाधरा, ओड़ा, ओडवाड़ा, रैयाना, सारनपुर, टामटिया राठौड़ और टिमुरवा शामिल हैं। सबसे ज्यादा वोटर 5567 आंजना और सबसे कम मतदाता घाणेवा पंचायत में 1719 हैं। 25 में 6 पंचायतों में महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है। इनमें बखतपुरा, बिलोदा, कोटड़ा, ओडवाड़ा, रैयाना और टामटिया राठौड़ शामिल हैं। 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 205 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इन पंचायतों में इतने वार्ड : बिलौदा में 9, कुंवालिया में 7, आंजना में 15, मोटी बस्सी में 9, सारनपुर में 9, पादेड़ी में 5, पांचवड़ा में 5, ईटाउवा में 9, कोटड़ा में 11, केसरपुरा में 7, अरथूना में 13, बखतपुरा में 9, ओड़ा में 5, गौसाई का पारड़ा में 5, नवाघरा में 11, ओडवाड़ा में 7, घाणेवा में 5, मलाना में 9, रैयाना में 9, टिमुरवा में 7, गामड़ी नारायण में 5, टामटिया राठौड़ में 7, नाहली में 9, जौलाना में 11, भतार में 9, मंडेलापाड़ा में 7, झड़स में 9 वार्ड हैं। हालांकि इस बार पांचवड़ा और पादेड़ी नवगठित पंचायतों में चुनाव नहीं हो रहे हैं।
मतदान केंद्रों के लिए रवाना होते हुए दल के अधिकारी।