सूने मकान से चांदी के सिक्के और नकदी पार
पंचमुखी नीलकंठ महादेव मंदिर से चोर दानपेटी ले गए :
सज्जनगढ़. पंचमुखी नीलकंठ महादेव मंदिर में मंगलवार रात को चोर दानपेटी ही उठा ले गए। सुबह दर्शनार्थी पहुंचे तो मंदिर के दरवाजा की कड़ी टूटी हुई थी। ताला वैसे ही लगा था। अंदर देखा तो दानपेटी गायब थी। सूचना पुजारी भानुप्रसाद आमेटा को को दी। पुजारी ने आकर देखने के बाद बताया कि दानपेटी में करीब 20-25 हजार रुपए थे। चोरी की सूचना सज्जनगढ़ थाने में दी। क्षेत्र के मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।
गई, जहां से कांस्टेबल हरिओमसिंह और अनिल मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। बाद में परिजनों को बुलवाया। मकान मालिक नीलकमल गुजरात में रहते हैं। चोरी होने की जानकारी देने के बाद वे मंगलवार शाम को पहुंचे।
दरवाजे की तोड़ी कुंडी।
तलवाड़ा| कस्बे में सोमवार रात को बांसवाड़ा तलवाड़ा मुख्य मार्ग किनारे पर नीलकमल गांधी के सूने मकान में चोरी की वारदात हो गई। चोर यहां दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चांदी के सिक्के और नकदी चुराकर ले गए। चोरों ने अलमारी का पूरा सामान भी बिखेर दिया। मंगलवार सुबह जब पास में ही रहने वाले उनके चचेरे भाई सुरेंद्र गांधी वहां से गुजर रहे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ देखा, चोरी की सूचना तलवाड़ा चौकी में दी