पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Sindhi Society Will Celebrate Dry Holi To Prevent Water Wastage

सिंधी समाज पानी की बर्बादी रोकने सूखी होली मनाएगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांसवाड़ा। श्री सिंधी समाज पंचायत के निर्णय अनुसार इस बार सूखी होली मनाई जाएगी। होली के त्योहार के उपलक्ष्य में सिन्धी समाज की पंचायत श्री झूलेलाल सेवा समिति और महिला सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से फैसला अध्यक्ष अनिल मेठानी ने सुनाया कि सोमवार को शाम को सिन्धु सागर सिन्धी धर्मशाला के पास कंडों और कपूर से होलिका दहन किया जाएगा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। धुलेंडी के दिन सुबह 10 बजे सिंधी धर्मशाला में सामूहिक होली मिलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें सिर्फ अबीर और गुलाल से होली खेली जाएगी और बाद में अल्पाहार रखा गया है। बैठक में सिंधी पंचायत के गोकुल रूपचंदानी, सुभाष छाबड़ा, ओम प्रकाश सोताणी, रोचिराम, डाॅ. हरीश लालवानी, सुनिल वाधवानी, विजय छाबड़ा सुनील कालरा, दिलीप वाधवानी, रतन आसवानी, राजेश तलदार मौजुद रहे। प्रवक्ता गिरधारी वाधवानी ने बताया कि झूलेलाल सेवा समिति के प्रदीप संतवानी, गोपाल लालवानी अजय रूपचंदानी, गौरव तलदार, घनश्याम आरतानी अनिल तलरेजा, करण मेठानी, विनोद खत्री, मनीष माखीजा, संजय वंगानी, राजेश टहलाणी , अमित टहलाणी आदि मौजूद रहे। इस निर्णय पर सिंधी महिला सेवा समिति की रेखा आरतानी, मनाली मेठाणी, मोहिनी तलरेजा, पूनम सोताणी, ज्योति रूप चंदानी मनाली लखानी निशा संतवानी, मुस्कान छाबड़ा आदि ने सहमति दी।
खबरें और भी हैं...