पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Partapur News Rajasthan News Societies Take Pledge To Increase Social Harmony

सामाजिक समरसता को बढ़ाने के लिए समाजजनों ने लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परतापुर| आदर्श गांव धर्मनगरी बोरी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धुलवीया पुजारी सेवक समाज का होली स्नेह मिलन समारोह बुधवार को सुखलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं चुन्नीलाल सेवक की अध्यक्षता तथा शंकरलाल शर्मा, कमलाशंकर एवं नाथूलाल शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। अतिथियों का स्वागत तिलक, अबीर एवं गुलाल लगाकर चंद्रकांत पुत्र नानूलाल शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कार्यक्रम में मौजूद समाजजनों को सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया। साथ ही कोरोना वायरस के लक्षण एवं उससे बचने के उपाय की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र शर्मा ने किया। वासुदेव शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
खबरें और भी हैं...