- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Sports Competition In Honor Of Women Done Multi Tasking
महिलाओं के सम्मान में खेल प्रतियोगिता, किया बहुमान
बांसवाड़ा| महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल विभाग को आश्रय सेवा संस्थान की ओर से विशेष पहल की गई। जिसमें यह दिन महिलाओं को समर्पित करते हुए उनके ही सम्मान में खेल कूद स्पर्धाएं कराई गई। साथ ही महिलाओं पुरस्कृत कर सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर कैलाश बेरवा ने कहा कि महिला दिवस हमें 365 दिन मनाना चाहिए ताकि हम नारी का सम्मान करें। आज हमारे सफल जीवन में आगे बढाने में जिस मां का योगदान रहा वो भी एक महिला है। महिला के लिए इस तरह के ग्रामीण अंचल के खेल और महिला सम्मान समारोह रखने वाले आयोजकों को शुभकामनाएं देता हूं। कलेक्टर बैरवा, विधिक सचिव देवेंद्र सिंह भाटी, राज्य उपभोक्ता कमीशन सदस्य शैलेन्द्र भट्ट का माँ उमा बालिकागृह की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों का सम्मान किया गया। जिला खेल अधिकारी धनेश्वर मईडा ने कहा कि महिलाएं वर्षभर काम करती है तो क्यों ना एक दिन अपने लिए निकाले। वहीं खेल प्रतियोगिता भी हुई जिसमें महिलाओं ने खुलकर भाग लिया।
बांसवाड़ा. महिलाओं को किया पुरस्कार देकर किया सम्मानित।