- Hindi News
- National
- Ghatol News Rajasthan News Street Theater And Drum Shows To Promote Breastfeeding
स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए शहर में हुए नुक्कड़ नाटक और ड्रम कार्यक्रम
बंासवाड़ा। शहर में स्तनपान को बढ़ावा देने और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक और ड्रम कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चिकित्सा विभाग की ओर से सभी ब्लाॅक और शहर में इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। जिसके तहत कला जत्था की ओर से कठपुतली, नाटक एवं ड्रम की आवाज में स्तनपान का बढ़ावा दिया जा रहा है। कलाजत्था के दल ने खांदू काॅलोनी क्षेत्र में मौसमी बीमारियों से बचने की जानकारी भी दी। साथ ही दल की आरे से कोरोना वायरस से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। दल में उदयपुर से कुंदन भाट, विक्रम भाट, बाबुलाल, रामु, अरूण और शुभम ने प्रस्तुतियां दी।