- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Taslim Jamal Selected For National Exhibition
राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए तस्लीम जमाल चयनित
कलाकृति के साथ तस्लीम जमाल।
परतापुर| ललित कला अकादमी नई दिल्ली की 61वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में गढ़ी निवासी तस्लीम जमाल की कलाकृति अनटाइटल्ड-1 प्रदर्शनी के लिए चयनित की गई है। उक्त प्रदर्शनी में देशभर से करीब 8 हजार कलाकृतियों में से 284 कलाकृतियों को चयनित किया गया है। राजस्थान से तीन कलाकारों में से दो मूर्तिकार हैं एवं चित्रकारों में तस्लीम जमाल का नाम है। यह प्रदर्शनी ललित कला अकादमी दिल्ली द्वारा आयोजित सबसे महत्वपूर्ण कला प्रदर्शनी है।