- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News Taught You To Overcome The Sorrow Of Others
दूसरों का दु:ख दूर करने की सीख दी
प्रगति नगर स्थित सूर्य मंदिर में तेजु महाराज रतलाम और जन सहयोग से रामदेवजी, शनि महाराज अाैर नानी बाई रो मायरो कथा कार्यक्रम रखा गया है। पार्षद भरत कुमार यादव ने बताया कि देवाजी भगत सहित सभी भक्तजनों के संयोजकत्व में रखे गए इस कार्यक्रम में शनिवार को रामदेवजी की कथा होगी। इस कथा के तहत कथा वाचक संत प्रेमसागर महाराज ने रामदेवजी कथा के प्रसंग सुनाए और कहा कि हमें दूसरों का दु:ख दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। वहीं सभी भक्ताें ने मिलकर व्यासपीठ की अारती उतारी। उन्हाेंने बताया कि कथा का समय दाेपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक का रखा गया है। वहीं शनिवार काे शनि महाराज की कथा की जाएगी। वहीं 16 से 18 मार्च तक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक नानी बाई रो मायरो की कथा होगी।
बांसवाड़ा. सूर्य मंदिर में कथा मेें व्यासपीठ की आरती उतारते श्रद्धालु।