- Hindi News
- National
- Partapur News Rajasthan News The 12th Muni Diksha Day Of Vishwalokesh Sagar Was Celebrated
विश्वलोकेश सागर का 12वां मुनि दीक्षा दिवस मनाया गया
परतापुर| दिगंबर जैन मंदिर में गणाचार्य विराग सागरजी के शिष्य परतापुर गौरव मुनि विश्वलोकेश सागर महाराज का 12वां मुनि दीक्षा दिवस भक्तिभाव पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मूलनायक नेमिनाथ भगवान का अभिषेक शांतिधारा प्रकाश व प्रवीण शाह परिवार द्वारा की गई। प्रवक्ता संजय एन दोसी ने बताया कि समाजजनों द्वारा मुनि की तस्वीर के समक्ष 12 द्वीप प्रज्ज्वलित कर आचार्य को अर्घ्य अर्पित किए गए। इस अवसर पर विनोद दोसी, सुशील पंचोरी, विकास मैयावत, पंकज कोठारी, प्रमोद कोरावत, राजेश कोठारी, ममता शाह, हर्षु शाह, शांता देवी, संगीता मैयावत उपस्थित रहे।
आर्यिका देवयश मति माताजी का प्रथम दीक्षा दिवस मनाया : आर्यिका देवयश मति माताजी के प्रथम दीक्षा दिवस एवं महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को महिला मंडल द्वारा दिगंबर जुना जैन मंदिर गढ़ी में श्री आदिनाथ भगवान का विधान आयोजित किया। मीडिया प्रभारी अल्केश भरड़ा ने बताया कि आर्यिका देव यश मति माताजी का प्रथम दीक्षा दिवस एवं महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला मंडल द्वारा दिगंबर जुना जैन मंदिर गढ़ी में श्री आदिनाथ भगवान का विधान आयोजित किया। प्रातः भगवान का अभिषेक व शांतिधारा की गई। महिलाओं द्वारा सामूहिक अर्घ्य चढ़ाए गए।
परतापुर. मुनि की प्रतिमा के सम्मुख अर्घ्य अर्पित करते समाजजन।