- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News The Issue Of Corruption In Panchayats Arose In The Assembly
पंचायतों में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा विधानसभा में उठा
बांसवाड़ा| गढ़ी विधायक कैलाश मीणा ने पाराहेड़ा और गोपीनाथ का गढ़ा ग्राम पंचायत में विकास अधिकारी और सचिव द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच करवाने का मुद्दा शुक्रवार को विधानसभा में उठाया। विधायक ने दोनों पंचायतों में किए गए विकास कार्यों में हुई धांधली और फर्जीवाड़े की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि पाराहेड़ा और गोपीनाथ का गढ़ा पंचायत में एक ही काम का दो दो बार भुगतान उठाने, सीसी सड़क और नाली निर्माण में भ्रष्टाचार करने के समाचार दैनिक भास्कर में प्रकाशित किए थे। इसके बाद विधायक कैलाश मीणा ने यह मामला विधानसभा में उठाया है।