- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News The Procession Will Be Carried Out On The Hindu New Year
हिन्दू नववर्ष पर निकाली जाएगी शाेभायात्रा
हिंदू नववर्ष स्वागत समिति द्वारा मेवाड़ा चौबीसा ब्राह्मण समाज के नोहरे में बैठक हुई। जिसमें हिन्दू नववर्ष पर 25 मार्च को शहर समेत जिलेभर में भव्य शोभायात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा की। साथ ही शोभायात्रा निकालने के लिए 5-5 सदस्यों की टोली बनाकर कार्य को बांटा गया। हिंदू नववर्ष स्वागत समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने बताया कि 23 मार्च को हर घर पहुंच कर भगवा ध्वज लगाना, घर के बाहर रंगोली बनाना, पांच-पांच दीपक जलाना और सभी को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आग्रह किया जाएगा। साथ ही विभिन्न समाज के सदस्य शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आग्रह किया जाएगा। इस दिन बाजारों में, सभी मंदिरों में सजावट के साथ शाम को महाआरती होगी। मातृ शक्ति के द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 500 महिलाएं सिर पर कलश धारण करेंगी। शोभायात्रा में लक्ष्मी बाई जीजाबाई के वेष में महिला, जनजाति समाज द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में गैर नृत्य, डीजे, बैंड, घोड़ा सवारी, भजन मंडली, तिरंगा यात्रा सहित कई तरह की आर्कषक झांकियां शोभायात्रा में शामिल रहेंगी। आयोजन में जो भी सहभागी होना चाहता है वह स्वागत समिति संपर्क कर सकते हैं। प्रचार के लिए हार्डिंग, बेनर, पैम्पलेट और अन्य प्रचार के माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर भवानी जोशी, अनिल मिठानी, मिलन पंडया, सुनील दोषी, महावीर जैन, हरीश लखानी, सुधीर चौबीसा, धर-वेश खाट, कमलाकांत सेठ,अनुराग जैन, रणजी सिंह, रमेश ब्रजवासी,निमिष मेहता, हकरू मईड़ा, देवेन्द्र सिंह, मांगीलाल सहित लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जयंती लाल भट्ट ने किया।
हिंदू नववर्ष स्वागत की तैयारी को लेकर हुई बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।