पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banswara News Rajasthan News Theft Occurred In The Dairy At Night The Milkmen Had To Pay One And A Half Lakh Rupees

रात को डेयरी में हो गई चोरी, दूध वालों को चुकाने थे डेढ़ लाख रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में चोरियां थम नहीं रही। शनिवार रात को शहर के पृथ्वीगंज स्थित होली चौक पर दूध डेयरी में चोरों ने वारदात कर 1.50 लाख रुपए नकद और 7 किलो घी भी चुरा ले गए।

डेयरी संचालक तगूलाल गुर्जर ने बताया कि होली के कारण दूध विक्रेताओं को भुगतान करने के लिए डेढ़ लाख रुपए निकाले थे। जो रविवार को उन्हें चुकाने थे। रात को 11 बजे देर से डेयरी बंद करने के कारण कार्मिकों ने राशि डेयरी के ड्राेवर में रख दी और दुकान बंद कर चले आए। क्योंकि अगले दिन सुबह 4 बजे वापस दुकान खोलनी थी, लेकिन कार्मिकों के घर जाने के बाद चोरों ने ताला तोड़कर वारदात की। इस दौरान अपने साथ लाए औजार प्लार, पेचकच आदि भी उन्होंने दूध की कैन में डाल दिए।

बांसवाड़ा. चोरी के बाद बिखरा सामान।
खबरें और भी हैं...