- Hindi News
- National
- Banswara News Rajasthan News There Was Such A Hunger For Money That Babu Prakash Issued The Licenses For Guns For 700 Rupees
रुपयाें की इतनी भूख थी कि बाबू प्रकाश ने 700 रुपए में जारी कर दिए बंदूकों के लाइसेंस
गढ़ी एसडीएम के फर्जी साइन और दस्तावेज तैयार कर बंदूकों के जाली लाइसेंस जारी करने वाले बाबू प्रकाश भोई की पुलिस ने तीन दिन की रिमांड ओर ली है। बताया जा रहा है कि प्रकाश के पास ओर भी कुछ लोगों की फाइलें थी जिन्होंने बंदूकों के लाइसेंस के लिए आवेदन कर रखा था। पूछताछ में प्रकाश ने यह भी बताया कि उसने बंदूकों के लाइसेंस 1500 से लेकर 700 रुपए तक में और कुछ तो उधारी में भी जारी कर दिए। मामले में प्रकाश और उसके पांच दलालों के अलावा ओर कौन-कौन शामिल था, इसका पता लगाया जा रहा है। प्रकरण में अरथूना निवासी सुलेमा, गढ़ी निवासी जाकिर अली उर्फ बबलू, खोड़न निवासी अब्दुल रज्जाक, अरथूना निवासी जावेद और परतापुर निवासी असलम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें से असलम को छोड़कर बाकि चारों ने भी अपने नाम से जारी लाइसेंस जारी करवा दिया। गौरतलब है कि गढ़ी एसडीएम के फर्जी साइन कर टोपीदार बंदूकों के लाइसेंस जारी करने का 3 मार्च को खुलासा हुआ था। उदयपुर के एक गन स्टोर संचालक अब्दुल रशीद के संदेह के बाद जब जांच कराई गई तो सामने आया कि गढ़ी एसडीएम के जारी दस्तखत से 66 बंदूकों के लाइसेंस जारी कर दिए गए, जिन्हें उदयपुर गन सेंटर से खरीद भी लिया गया। इस मामले ने पुलिस और प्रशासन में भी हड़कंप मचा दिया था। बाद में आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर आनन-फानन में अवैध हथियार भी कब्जे में लिए गए।
4 मार्च को प्रकाशित खबर।